न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने शेयर किया 29 साल पुरानी फिल्म का किस्सा, प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक ने कराया बोल्ड फोटोशूट

काजोल ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपनी खास अदाकारी से लोगों के दिलों पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 8:28:18

2 News : काजोल ने शेयर किया 29 साल पुरानी फिल्म का किस्सा, प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक ने कराया बोल्ड फोटोशूट

काजोल ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपनी खास अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज किया। फैंस आज भी उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं। वे काजोल की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। काजोल के पार्टी-फंक्शन के फोटो और वीडियो खूब वायरल होते हैं। काजोल भी अपने चाहने वालों का विशेष ध्यान रखती हैं। वह जब-तब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देती रहती हैं।

काजोल ने पिछले दिनों अपनी सुपरहिट मूवी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 28 साल पूरे होने का जश्न मनाया था। अब उन्होंने अपनी एक और फिल्म 'उधार की जिंदगी' के 29 साल पूरे होने का भी एक दिलचस्प किस्सा बताया है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “आज ‘उधार की जिंदगी’ के 29 साल पूरे हो गए हैं और इसके नाम का कोई संक्षिप्त रूप नहीं है। ज्यादातर लोगों को यह शायद याद भी नहीं होगी, लेकिन यह हमेशा मेरे करिअर और जीवन में एक टर्निंग पॉइंट रहा है।

मैंने 20 साल की उम्र में एक निर्णय लिया और तय किया कि मैं एक ब्रेक और काम की बेहतर गति की हकदार हूं। इस फिल्म से मैंने यह सीखा कि कैसे खुद को और अपनी लाइफ को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाए। मैं आज भी खुद को लगातार बेहतर करने का अभ्यास कर रही हूं। इस सुपर फास्ट-स्पीड दुनिया में मेरे और बाकी सभी लोगों के लिए यह पोस्ट एक रिमाइंडर की तरह है।” बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन के.वी. ने किया था। इसमें काजोल के साथ जितेंद्र, मौसमी चटर्जी, टीनू आनंद और रवि किशन जैसे सितारे थे। साल 1994 में रिलीज हुई यह फिल्म तेलुगु भाषा की फिल्म 'सीतारमैया गारी मनावरलु' की रीमेक थी।

रुबीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, जल्द ही बनने वाली हैं मां

टीवी एक्ट्रेस बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। रुबीना मां बनने वाली हैं। अब रुबीना ने अपना प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया है, जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रुबीना ने इन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। रुबीना ने फोटोशूट में रानी-महारानी का लुक कैरी किया है। उन्होंने व्हाइट कलर की सॉटन के कपड़े की ब्रालेट के साथ धोती और लंबा सा दुपट्टा कैरी किया है।

इसके साथ उन्होंने लंबी चोटी और कानों में हैवी इयररिंग्स कैरी की है। रुबीना के साथ अभिनव भी पोज देते दिख रहे हैं। हर तस्वीर में रुबीना अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। कई यूजर्स रूबीना को इतने बोल्ड फोटोशूट के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। हाल ही में रुबीना ने प्रेग्नेंसी के बावजूद करवा चौथ का व्रत किया। इस दौरान उन्होंने लाइट बादामी कलर की साड़ी पहनी थी।

रुबीना ने वीडियो कॉल पर ही अभिनव को देखकर व्रत खोला था। रुबीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें डेब्यू शो 'छोटी बहू' से नेम-फेम मिला था। रुबीना का शो 'शक्ति: अस्तित्व' के एहसास की भी काफी पॉपुलर हुआ था। 'बिग बॉस 14' की विजेता बनने के बाद से रुबीना की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। रुबीना और अभिनव ने साल 2018 में लंबी डेटिंग के बाद शादी रचाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार