न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काजोल की मां तनुजा की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस

काजोल और तनीषा मुखर्जी की मां गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस तनुजा के फैंस के लिए चिंता में डालने वाली खबर है। तनुजा को रविवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 10:47:14

काजोल की मां तनुजा की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस

काजोल और तनीषा मुखर्जी की मां गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस तनुजा के फैंस के लिए चिंता में डालने वाली खबर है। तनुजा को रविवार (17 दिसंबर) रात उम्र संबंधी परेशानियों के चलते मुंबई में जुहू स्थित एक अस्पताल में आईसीयू विभाग में भर्ती कराया गया है। वे 80 साल की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार तनुजा अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है।

तनुजा के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि तनुजा ने कई सालों तक बॉलीवुड में काम किया है। उन्होंने लीड एक्ट्रेस के रूप में कई फिल्में करने के बाद सपोर्टिंग रोल से भी दर्शकों का दिल जीता। वह कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई हैं। उनके कई गाने सदाबहार हैं। तनुजा का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ। उनके पिता कुमारसेन समर्थ फिल्म निर्माता और मां शोभना समर्थ एक्ट्रेस थीं।

उन्होंने फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी से शादी की थी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। तनुजा की बड़ी बहन नूतन भी टॉप क्लास एक्ट्रेस में शुमार रहीं। दिग्गज अभिनेता अजय देवगन की सास ने फिल्मी करिअर की शुरुआत साल 1950 की फिल्म 'हमारी बेटी' से एक बाल कलाकार के रूप में की थी। लगभग एक दशक बाद तनुजा ने साल 1961 में 'हमारी याद आएगी' से एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया था।

tanuja,veteran actress tanuja,tanuja icu,tanuja hospital,kajol,tanisha mukerjee,nutan,ajay devgn,tanuja 80 years

इस साल बर्थडे पर तनुजा को काजोल ने ऐसे किया था विश

तनुजा ने 'आज और कल', 'बहारें फिर भी आएंगी', 'दो चोर', 'दो दूनी चार', 'घराना', 'हाथी मेरे साथी', 'ज्वेल थीफ', 'जीयो और जीने दो' और 'प्रेम रोग' जैसी फिल्मों में यादगार रोल किए। उन्हें दो बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। साल 2014 में उन्हें फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला।इस साल 23 सितंबर को तनुजा के जन्मदिन पर उनकी दोनों बेटियों काजोल और तनीषा ने मां के प्रति प्यार जताने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थीं।

ताज पहने हुए सोफे पर बैठी तनुजा की फोटो शेयर करते हुए काजोल ने लिखा था, "बर्थडे गर्ल...सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए सिर पर टियारा के साथ सभी को धन्यवाद देती हैं...और बेहद आभार के साथ ‘धन्यवाद’ कहती हैं। छोटी बेटी तनीषा ने वीडियो शेयर किया था। तनीषा इन दिनों टीवी पर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में हिस्सा ले रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम