न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल-प्रभु देवा की फिल्म का टीजर रिलीज, ‘बीवी नं. 1’ के 25 साल पूरे होने पर जैकी ने शेयर किया वीडियो

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस तनुजा की बेटी काजोल ने 90 के दशक की शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। काजोल कई दमदार रोल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 May 2024 8:28:34

2 News : काजोल-प्रभु देवा की फिल्म का टीजर रिलीज, ‘बीवी नं. 1’ के 25 साल पूरे होने पर जैकी ने शेयर किया वीडियो

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस तनुजा की बेटी काजोल ने 90 के दशक की शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। काजोल कई दमदार रोल की बदौलत फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। अब काजोल अपकमिंग फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। काजोल जल्द ही कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और साउथ इंडियन एक्टर प्रभु देवा की नई फिल्म 'महारागनी : क्वीन ऑफ क्वींस' में दिखेंगी। आज मंगलवार (28 मई) को इसका टीजर रिलीज किया गया है।

टीजर की शुरुआत प्रभु देवा से होती है, जहां वो अपने ग्रे शेड से एक शख्स को खौफ दिखाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद एक्ट्रेस संयुक्ता मेनन की झलक दिखती है, जो कार स्टंट सीन से लोगों के होश उड़ा देती हैं। फिर नसीरुद्दीन शाह नजर आते हैं, जो हॉस्पिटल के बेड पर अपने अतीत को याद करते हुए दिख रहे हैं। टीजर के आखिर में काजोल तगड़े अंदाज में एंट्री करती हैं और गुंडों को डराती हुई नजर आती हैं।

काजोल एक बदमाश को घसीटते हुए काजोल बोलती हैं, “मां सरस्वती का ज्ञान, मां लक्ष्मी की समृद्धि, मां दुर्गा का दम, इतना सब कुछ होने के बाद भी डरना पड़े…फुल टू देसी।” बता दें 27 साल बाद फिर से प्रभु देवा संग काजोल की जोड़ी बन रही है। इससे पहले दोनों ने राजीव मेनन की तमिल फिल्म ‘मिनसारा कनावु’ में साथ काम किया था, जो कि साल 1997 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जो चेन्नई के सिनेमाघरों में 216 दिन चली थी।

जैकी भगनानी ने वीडियो में दिखाई खुद की शादी की झलक

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने करीब तीन महीने पहले गोवा में शादी की थी। दोनों ने इससे पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस बीच जैकी ने रकुल के लिए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। जैकी ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बीवी नंबर 1' के आज मंगलवार (28 मई) को 25 साल पूरे होने पर इसका जश्न मनाया। वीडियो में जैकी और रकुल की शादी से पहले और शादी सेलिब्रेशन की कई खुशनुमा तस्वीरें दिखाई गई हैं।

इसके बैकग्राउंड में ‘बीवी नंबर 1’ का टाइटल सॉन्ग बज रहा है। इसके साथ ही जैकी ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “मेरी बीवी नंबर 1 के साथ 'बीवी नंबर 1' के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा हूं। इतने सालों तक फिल्म को प्यार देने के लिए आप सभी को धन्यवाद। अपनी बीवी नंबर 1 के साथ अपने पलों का आनंद लेते हुए देखना अच्छा लगेगा।” रकुल ने कमेंट कर लिखा, “आप मेरे नंबर वन हो।”

जैकी की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन, अनिल कपूर, तब्बू स्टारर फिल्म 'बीवी नंबर 1' साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को जैकी के पिता और दिग्गज निर्माता वाशु भगनानी ने प्रोड्यूस किया था और डायरेक्शन वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष