न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने किया गृह प्रवेश, लिखा इमोशनल नोट, कियारा ससुराल में मनाएंगी पहला करवा चौथ, Video...

मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 1:11:16

2 News : इस एक्ट्रेस ने किया गृह प्रवेश, लिखा इमोशनल नोट, कियारा ससुराल में मनाएंगी पहला करवा चौथ, Video...

मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब काजल ने नए घर में गृह प्रवेश पूजा करते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं। साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है। काजल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह परिवार संग बेहद खुश नजर आ रही हैं।

काजल ने लिखा कि जब मैं इसे आपके साथ साझा कर रही हूं तो अपनी बहुत सारी भावनाएं भी साझा कर रही हूं। इस सप्ताह की शुरुआत में हमारे पवित्र निवास के लिए हमने गृह प्रवेश पूजा की है। यह प्यार का एक श्रम जो अब हमारा घर है। बहुत धन्य महसूस कर रही हूं और इसे लिखते हुए मेरा दिल खुशी से भर उठा है। हर किसी के लिए एक घर बनवाना उसकी जिंदगी का बहुत बड़ा सपना होता है और मैं आज इस सपने को हकीकत में बदलते हुए देख रही हूं।

आज शायद मेरी खुशी का ठिकाना भी नहीं है। काजल बेबी पिंक कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे और पीले प्लाजो के साथ पेयर किया है। लिटिल नील ने मां के साथ मैचिंग बेबी पिंक कुर्ता और पायजामा पहना है। काजल के पति गौतम किचलू ने पीला कुर्ता, सफेद पायजामा और लाल शॉल कैरी किया है। काजल की पिछली फिल्म हॉरर कॉमेडी 'करुंगापियम' मई में रिलीज हुई थी।

पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिल्ली रवाना होती दिखीं कियारा आडवाणी

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसी साल फरवरी में शादी की है। दोनों लंबे समय से डेटिंग कर रहे थे, लेकिन उन्होंने इस रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की थी। फिलहाल दोनों मैरिड लाइफ का लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच आज रविवार (29 अक्टूबर) को कियारा और सिद्धार्थ को दिल्ली के लिए रवाना होते समय मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

पैपराजी पेज के अनुसार कियारा अपना पहला करवा चौथ ससुराल में सिद्धार्थ के परिवार के साथ मनाएंगी। इस दौरान कियारा क्रीम-टोन्ड क्रॉप टॉप के साथ ब्लू फ्लेयर्ड पैंट और कैप में बहुत सुंदर लग रही थीं। दूसरी ओर, सिद्धार्थ फेडेड पैंट के साथ क्रीम कलर की स्वेटशर्ट में नजर आए। सिद्धार्थ और कियारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दोनों एक-दूसरे का हाथों में हाथ थामे नजर आए। बता दें कि 'शेरशाह' में सिद्धार्थ और कियारा लीड रोल में थे और फिल्म को पिछले दिनों 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड में प्रतिष्ठित विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार