न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आदिल ने ‘कबीर सिंह’ में काम करने पर जताया अफसोस तो बिफरे वांगा, इस एक्ट्रेस की बहन का निधन

साल 2019 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसमें एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Apr 2024 7:34:52

2 News : आदिल ने ‘कबीर सिंह’ में काम करने पर जताया अफसोस तो बिफरे वांगा, इस एक्ट्रेस की बहन का निधन

साल 2019 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसमें एक्टर आदिल हुसैन की भी अहम भूमिका थी, लेकिन हाल ही में उन्होंने ये कहकर हर किसी को चौंका दिया कि उन्हें फिल्म करने का पछतावा है। आदिल ने पॉडकास्ट में कहा था कि जब वो ‘कबीर सिंह’ देखने थिएटर गए तो वो 15 मिनट में ही बाहर आ गए। इसी के साथ आदिल ने ये भी कह दिया कि ये इकलौती फिल्म है, जिसमें उन्हें काम करने का अफसोस है।

अब ‘कबीर सिंह’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का इस पर रिएक्शन आया है। वांगा ने ट्वीट किया कि आदिल की ‘30 आर्ट फिल्में’ उन्हें वो फेम नहीं दिला सकी जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दिलाई, जिसके लिए वो शर्मिंदा हैं। अब हम इस शर्मिंदगी को खत्म करेंगे। यानी AI की मदद से पिक्चर में उनका चेहरा रिप्लेस कर दिया जाएगा। ताकि उनको शर्म ना आए। फिर खुलकर मुस्कुराइएगा। वांगा ने तंज कसते हुए कहा कि आदिल का लालच उनके पैशन से भी बड़ा है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब वांगा ने ऐसे अपनी फिल्म को डिफेंड किया हो।

इसके पहले 'एनिमल' के लिए जावेद अख्तर, किरण राव जैसे लोगों को भी वांगा ने ऐसा ही उल्टा-सीधा जवाब दिया था। उल्लेखनीय है कि आदिल ने कहा था कि शुरुआत में मेरे पास टाइम नहीं था इसलिए मैंने ‘कबीर सिंह’ करने से इनकार कर दिया। मेकर्स ने मुझे मेरा सीन भेजा था, जिसके बाद मैंने उनसे पिक्चर की पूरी स्क्रिप्ट मांगी। इसके बाद मेकर्स ने मुझे तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की स्क्रिप्ट भेज दी। ‘कबीर सिंह’ इसी फिल्म का रीमेक है। मेकर्स मुझसे एक दिन चाहते थे. मैंने उन्हें मना भी किया। मैंने मैनेजर से भी कहा कि इतने पैसे मांग लो कि वे खुद ही मना कर दें मगर उस पैसे पर भी मेकर्स मान गए। फिर मुझे वो फिल्म करनी पड़ी।

kabir singh film,director sandeep reddy vanga,adil hussain,sandeep adil,kiara advani,jennifer mistry,dimple mistry,jennifer dimple,tmkoc show

TMKOC की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री की बहन डिंपल एक हफ्ते से थीं वेंटिलेटर पर

फैमिली कॉमेडी ड्रामा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ‘मिसेज रोशन सोढ़ी’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री के फैंस के लिए दुखद समाचार है। जेनिफर की छोटी बहन डिंपल (45) का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थीं। डिंपल दिव्यांग थीं और उन्होंने अपने गृहनगर जबलपुर (मध्य प्रदेश) में अंतिम सांस ली। डिंपल पिछले एक हफ्ते से वेंटिलेटर पर थीं। जेनिफर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए डिंपल के निधन की पुष्टि की।

जेनिफर ने कहा कि इतने कम समय में इतनी मुश्किलें झेलना बहुत मुश्किल है। मैं अब भी स्वीकार नहीं कर सकती कि वह नहीं रहीं। हर दिन डिंपल और मैं वीडियो कॉल पर बात करते थे। वह मुझसे बहुत जुड़ी हुई थीं। डिंपल मेरे सबसे करीब थी और पैसों की कमी के कारण हम लोग उन्हें बेहतर सुविधाएं नहीं दे सके। मैं आत्मा की यात्रा में विश्वास करती हूं और शायद यह डिंपल के जाने का समय था। मेरी मां डिंपल के निधन से काफी प्रभावित हैं और हम लोग एक-दूसरे का सहारा बनने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले साल 2022 में जेनिफर ने अपने छोटे भाई को खो दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष