न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कबीर बेदी को इटली का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, शेयर की फोटो, प्रियंका ने की फिलिस्तीन में युद्धविराम की अपील

कबीर बेदी ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा दिखाया है। जब उनका पीक टाइम था तो उनकी तगड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 8:20:08

2 News : कबीर बेदी को इटली का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, शेयर की फोटो, प्रियंका ने की फिलिस्तीन में युद्धविराम की अपील

कबीर बेदी ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा दिखाया है। जब उनका पीक टाइम था तो उनकी तगड़ी पर्सनलिटी और दमदार आवाज पर हर कोई मोहित था। उनके फैंस के लिए अब एक खुशी की बात सामने आई है। दरअसल कबीर को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के सामने हुए एक निजी समारोह में सर्वोच्च इतालवी नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ द इटालियन रिपब्लिक' (मेरिटो डेला रिपब्लिका इटालियाना) से सम्मानित किया गया है।

कबीर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसकी खुशी जाहिर की है। कबीर ने दोहिती अलाया फर्नीचरवाला और बेटी पूजा बेदी के साथ अवार्ड सेरेमनी की कुछ फोटो शेयर कीं। साथ ही उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। कबीर ने लिखा, “मुझे इटली के सर्वोच्च सम्मानों में से एक ‘द ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने एक निजी समारोह में मुझे सबसे प्रतिष्ठित इतालवी नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ द इटालियन रिपब्लिक’ (मेरिटो डेला रिपब्लिका इटालियाना) से सम्मानित किया गया।

यह मेरे लिए बहुत भावनात्मक पुरस्कार था। ऑर्डर ऑफ मेरिट, इटली का सर्वोच्च सम्मान है, जो इटली में किए गए मेरे काम की पूर्ति है। यह कैवेलियरे (नाइट) से भी ऊंचा है, जो उन्होंने मुझे बारह साल पहले बनाया था। आखिर में कबीर ने लिखा, “इटली के राजदूत, विसेंजो डी लुका ने संदेश दिया, ‘कबीर न केवल भारत और आस-पास के कई देशों में जाने जाते हैं, बल्कि इटली के अच्छे खास प्रमोटर और प्रशंसक भी हैं।” बता दें कि 77 साल के कबीर की तीन शादियां हुई हैं। उन्होंने सबसे पहले प्रोतिमा बेदी, फिर निक्की बेदी और फिर साल 2016 में परवीन दुसांज के साथ शादी की। उनकी पहली फिल्म 1971 में आई ‘हलचल’ थी।

kabir bedi,kabir bedi award,actor kabir bedi,kabir bedi italy,kabir bedi highest civilian honor,priyanka chopra,actress priyanka chopra,israel,palestine

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की पोस्ट

गाजा में हजारों लोगों की जानें जा चुकी हैं। लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। अब इजराइल और फिलिस्तीन के हालत को लेकर ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी राय व्यक्त की है। प्रियंका ने आज सोमवार (11 दिसंबर) को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिलिस्तीन में युद्धविराम के लिए जोर देने वाली एक पोस्ट को फिर से शेयर किया। मेन पोस्ट यूनिसेफ ने शेयर की थी। इसमें लिखा है,"बच्चों को एक स्थायी मानवीय युद्धविराम की जरूरत है।"

बता दें कि नवंबर में कई मशहूर हस्तियों ने सीजफायर की वकालत करते हुए एक खुले पत्र पर अपने हस्ताक्षर किए, जो फिलिस्तीनी मौतों की बढ़ती संख्या के बीच गाजा में तनाव कम करने और युद्धविराम के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए जो बाइडेन को एड्रेस किया गया था। इनमें रिचर्ड गेरे, हसन मिन्हाज, गिगी और बेला हदीद जैसे कई सेलेब्स के साथ प्रियंका भी युद्धविराम के लिए रैली करने वाले कलाकारों की लिस्ट में शामिल थीं।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका पिछली बार 28 अप्रैल को रिलीज हुई जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आई थीं। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। एक कुशल जासूस नादिया सिंह का किरदार निभा रहीं प्रियंका के के दूसरे सीजन के लिए तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा वे एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' में भी दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे