न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृति के इस वीडियो को देख कबीर ने किया कुछ ऐसा कमेंट, दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस में जगी बड़ी उम्मीद

भले ही एक्ट्रेस कृति सेनन की कोई फिल्म रिलीज हो रही हो या न हो रही हो, वह चर्चाओं में बनी रहती हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Aug 2024 11:17:34

कृति के इस वीडियो को देख कबीर ने किया कुछ ऐसा कमेंट, दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस में जगी बड़ी उम्मीद

भले ही एक्ट्रेस कृति सेनन की कोई फिल्म रिलीज हो रही हो या न हो रही हो, वह चर्चाओं में बनी रहती हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस में दिलचस्पी बनी रहती है। पिछले कुछ समय से कहा जा रहा है कि वह यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। कुछेक मौकों पर दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें वे साथ नजर आ रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका रिश्ता मजबूत हो रहा है और प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है।

इस बीच एक बार फिर से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कुछ अच्छे संकेत मिले हैं, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल कृति ने एक वीडियो शेयर किया, जिस पर कबीर ने भी कमेंट किया है और इसे प्यार का इकरार माना जा रहा है। कृति ने हाल ही इकाना स्टेडियम में यूपी टी20 सीजन 2 के उद्घाटन समारोह में डांस की शानदार प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया।

इसमें कृति के एनर्जेटिक डांस के साथ उनका कमाल का अवतार देखने को मिला। कृति ने कैप्शन में लिखा, “यह एक डेडली एक्ट था। स्टेडियम में लाइव परफॉर्मेंस देने से अच्छा कुछ नहीं होता है।” इस पर कबीर ने कमेंट में लिखा, “मैं तो मर ही गया...” इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर की। बता दें कि कृति और कबीर ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की है।

कई क्रिकेटर्स संग मजबूत बॉन्डिंग शेयर करते हैं कबीर बहिया

कृति और कबीर एक-दूसरे के करीब हैं, ये अफवाहें इस साल की शुरुआत से तब सामने आईं, जब दुबई में इन दोनों को जश्न मनाते स्पॉट किया गया। बता दें कबीर पेशे से बिजनेसमैन हैं और लंदन में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति जहां हाल ही में 34 साल की हुई हैं वहीं कथित तौर पर कबीर की उम्र 24 साल है। यानी दोनों के बीच 10 साल का अंतर है। कबीर के पिता कुलजिंदर बहिया यूके बेस्ड ट्रैवल कंपनी के मालिक हैं, जिसका नाम Southall Travel है।

कबीर कई क्रिकेटर्स संग क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। वे महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार के करीबी हैं और उन्होंने हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक की शादी में भी शिरकत की थी। कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘क्रू’ थी। इसमें उनके साथ करीना कपूर खान और तब्बू भी थीं।

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल रही। इससे पहले इसी साल वेलेंटाइन वीक के दौरान कृति की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हुई थी, जिसमें शाहिद कपूर उनके हीरो थे। इस फिल्म को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। अब कृति मिस्ट्री थ्रिलर ‘दो पत्ती’ में काजोल के साथ नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री