साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर आज सोमवार (20 मई) को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। एनटीआर को चाहने वाले फैंस और मनोरंजन जगत के सितारे उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। दोनों कलाकार क्लोज बॉन्डिंग के लिए जाने जाते हैं। अल्लू हर साल अपने दोस्त के लिए स्पेशल बर्थडे नोट लिखते हैं। इस बार भी उन्होंने एनटीआर को सोशल मीडिया के माध्यम से विश किया है।
ट्विटर (एक्स) पर दोस्त को टैग करते हुए अल्लू ने लिखा, “जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो बावा...फियर ही फायर है।” एक और साउथ इंडियन एक्टर रामचरण ने भी एनटीआर को बधाई दी है। रामचरण ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे डियरेस्ट जूनियर एनटीआर।” इन दोनों कलाकारों ने सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ में साथ काम किया था। कहा जा रहा था कि इनमें मनमुटाव है, लेकिन अब लगता है कि इनकी फिर से दोस्ती हो गई है।
‘आरआरआर’ में अजय देवगन और आलिया भट्ट का कैमियो भी था। फिल्म का बजट 550 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 1387.26 करोड़ रुपए की कमाई की थी। एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी ने अपने इंस्टाग्राम पर आज सुबह वेकेशन से तस्वीर शेयर की है। इसमें कपल अपने दोस्तों संग दिख रहा है।
इस तस्वीर को शेयर कर लक्ष्मी ने लिखा, “वेकेशन से ताजा तस्वीर, हैप्पी बर्थडे जूनियर एनटीआर।” एनटीआर ने पर्पल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है और लक्ष्मी वन शोल्डर ब्लैक टॉप में दिख रही हैं। बता दें एनटीआर ने साल 2011 में प्रणिती से शादी रचाई थी और उनके दो बच्चे हैं।
Many many happy returns of the day Bava … FEAR is FIRE 🔥🔥🔥 @tarak9999
— Allu Arjun (@alluarjun) May 20, 2024
जूनियर एनटीआर ने ‘सालार’ के डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ मिलाया हाथ
जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर उनकी नई फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसके लिए उन्होंने 'सालार' के डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ हाथ मिलाया है। वे फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स कर रहा है। शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। शूटिंग अगस्त 2024 से शुरू होगी। एक पावरहाउस प्रोजेक्ट के लिए खुद को तैयार करें।” एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों ‘देवरा पार्ट 1’ फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं। फिल्म में फीमेल लीड में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आएंगी।
इस मूवी के साथ जान्हवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। ‘आरआरआर’ की तरह एनटीआर एक बार फिर एक्शन करते हुए नजर आएंगे, जो फैंस के होश उड़ाने वाला होगा। फिल्म 10 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। एनटीआर का नाम दक्षिण भारतीय सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल है, जिनकी फिल्मों का इंतजार हिंदी पट्टी के दर्शक भी बेसब्री से करते हैं।Happy Birthday to the 'MAN OF MASSES' @tarak9999 ❤🔥
-Team #NTRNeel
Shoot begins from August 2024.
Brace yourself for a powerhouse project 🔥#HappyBirthdayNTR














