न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मशहूर एक्टर जूनियर महमूद ने दुनिया को कहा अलविदा, 250 से ज्यादा फिल्मों में दिखाया अपनी अदाकारी का फन

मशहूर एक्टर जूनियर महमूद का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने 67 साल की उम्र में दुनिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 10:44:45

मशहूर एक्टर जूनियर महमूद ने दुनिया को कहा अलविदा, 250 से ज्यादा फिल्मों में दिखाया अपनी अदाकारी का फन

मशहूर एक्टर जूनियर महमूद का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका असल नाम नईम सैय्यद था। जूनियर महमूद के दोस्त सलाम काजी ने उनके निधन का समाचार दिया। सलाम ने बताया कि जूनियर महमूद लंग्स और लीवर के कैंसर से पीड़ित थे। पिछले दिनों उनकी आंत में भी ट्यूमर की शिकायत आई थी।

वे चौथे स्टेज के कैंसर से लड़ रहे थे। गुरुवार (7 दिसंबर) रात एक्टर ने आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को सांता क्रूज वेस्ट में किया जाएगा। बता दें कि एक ट्विटर यूजर ने एक्टर की पुरानी फोटो शेयर कर लिखा था, “जूनियर महमूद, जो कि बीते जमाने के सबसे प्यारे बाल कलाकार रहे हैं, अस्पताल में फोर्थ स्टेज कैंसर का इलाज करवा रहे हैं।

उन्होंने जितेंद्र से मिलने की इच्छा जताई है, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। और वो चाहते हैं कि उनके बचपन के दोस्त सचिन पिलगांवकर भी उनसे मुलाकात करने आएं। मैं जितेंद्रजी और सचिनजी से अनुरोध करता हूं कि उनकी इस इच्छा को पूरा कर दीजिए क्या पता ये उनकी आखिरी ख्वाहिश साबित हो।” इसके बाद उनसे मिलने जितेंद्र, सचिन पिलगांवकर और जॉनी लिवर पहुंचे थे। उन्हें देख जितेंद्र के आंसू आ गए थे।

junior mehmood,actor junior mehmood,comedian junior mehmood,child artist junior mehmood,junior mehmood death,junior mehmood passes away

सबसे पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट में से थे एक, राजेश खन्ना के साथ जमी खूब जोड़ी

बता दें कि जूनियर महमूद का जन्म साल 1956 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में करिअर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वे एक जमाने में इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। उन्होंने 11 साल की उम्र में संजीव कुमार के साथ पहली फिल्म ‘नौनिहाल’ करने के बाद 7 भाषाओं में 265 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। साथ ही कई मराठी फिल्में भी निर्देशित की थीं।

‘ब्रह्मचारी’, ‘दो रास्ते’, ‘आन मिलो सजना’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘कटी पतंग’, ‘हरे राम हरे कृष्णा’, ‘जौहर महमूद इन हॉन्ग कॉन्ग’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘गुरु और चेला’ आदि उनकी कुछ खास फिल्में रहीं। बताया जाता है कि एक्टर ने सर्वाधिक फिल्में राजेश खन्ना के साथ की।

जूनियर महमूद को यह नाम बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन दिवंगत महमूद ने दिया था, क्योंकि वे उनकी एक्टिंग और अनोखे कॉमिक अंदाज से काफी प्रभावित थे। जूनियर महमूद उनके काफी करीब रहे। वे उन्हें भाईजान कहकर बुलाते थे। उन्हें अपना आदर्श मानते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे