न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जुनैद खान ने खुशी कपूर के साथ शुरू की शूटिंग, शाहिद-मीरा ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, कीमत...

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 May 2024 12:52:05

2 News : जुनैद खान ने खुशी कपूर के साथ शुरू की शूटिंग, शाहिद-मीरा ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, कीमत...

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि जुनैद ने मुंबई में दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी ‘द आर्चीज’ फेम खुशी कपूर के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शूटिंग का आगाज सोमवार (27 मई) को मीरा रोड पर हुआ।

इस पहले शूटिंग शेड्यूल में तीन हफ्ते लगेंगे। पूर्व में शूटिंग जून में शुरू की जानी थी, लेकिन डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने अगले महीने ‘महाराजा’ के लिए जुनैद की प्रचार प्रतिबद्धताओं को देखते हुए इसे पहले ही शुरू कर दिया। फिल्म साल 2022 की तमिल हिट ‘लव टुडे’ की रीमेक है। इसमें प्रदीप रंगनाथन ने अभिनय करने के साथ डायरेक्शन भी किया था। बहरहाल जुनैद जल्द ही सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के डायरेक्शन वाली थ्रिलर ड्रामा ‘महाराज’ में नजर आएंगे।

फिल्म 1862 के महाराज मानहानि मुकदमे पर आधारित है। 'महाराज' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बजाय इसका प्रीमियर 14 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। इसमें जुनैद के साथ जयदीप अहलावत और शरवरी वाघ भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जुनैद ने एक और फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। उन्होंने 58 दिनों की गहन शूटिंग के बाद यह प्रोजेक्ट पूरा किया। इसमें साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी उनके अपोजिट होंगी।

junaid khan,actor junaid khan,superstar aamir khan,khushi kapoor,junaid khushi,maharaj,sai pallavi,shahid kapoor,Mira Rajput,shahid mira

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने 2 साल पहले जुहू में भी खरीदा था घर

शाहिद कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। वे अब तक कई प्रकार की भूमिकाएं निभा चुके हैं। शाहिद की शादी दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत के साथ हुई और उनके दो बच्चे हैं। इस बीच खबर है कि शाहिद और मीरा ने मुंबई के आलीशान इलाके में एक और लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। हालांकि 2 साल पहले ही उन्होंने जुहू में 56 करोड़ रुपए का आलीशान घर बनवाया था। अब उन्होंने एक और प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है।

उन्होंने वर्ली इलाके में ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में एक लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसका कारपेट एरिया 5395 वर्ग फीट है और इसमें 3 बड़ी-बड़ी पार्किंग है। बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 59 करोड़ रुपए है। शाहिद और मीरा ने 24 मई को इस प्रॉपर्टी को अपने नाम रजिस्टर किया है। उन्होंने इसे चंदक रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा है। कपल ने 1.75 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई है।

शाहिद के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फरवरी में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने पहली बार कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा बिजनेस करने में सफल हुई थी। अब शाहिद ‘देवा’ में नजर आने वाले हैं। वे ‘बेबी जॉन’, ‘स्काई फोर्स’ और ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा भी हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष