न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जूही जब 17 की थीं तो किया था कास्टिंग काउच का सामना, फरहान की ‘जी ले जरा’ को लेकर मिला इशारा

एक्ट्रेस जूही परमार (43) टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा है। वह कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। फैंस आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 May 2024 1:32:41

2 News : जूही जब 17 की थीं तो किया था कास्टिंग काउच का सामना, फरहान की ‘जी ले जरा’ को लेकर मिला इशारा

एक्ट्रेस जूही परमार (43) टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा है। वह कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। फैंस आज भी उन्हें सीरियल ‘कुमकुम : एक प्यारा सा बंधन’ के लिए याद करते हैं। इस शो ने कई साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया था। जूही ने ‘बिग बॉस’ के 5वें सीजन का खिताब जीता था। इस बीच जूही ने इंडस्ट्री में उनके साथ हुए कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस के बारे में खुलासा किया है।

जूही ने हाल ही में ‘हॉटरफ्लाई’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें समझौता करने के लिए कहा गया था। जूही ने कहा कि मैं केवल 17 साल की थीं जब मुझे इस डरावनी घटना का शिकार होना पड़ा। एक चैनल हेड ने मुझसे एक म्यूजिक एल्बम शूट करने के लिए कहते हुए कहा कि मुझे कैमरे के सामने टू-पीस बिकिनी पहननी होगी। ये सुनकर मैंने ऑफर ठुकरा दिया। इससे चैनल हेड भड़क उठा और मेरे बोल्ड सीन्स करने से मना करने पर बोला कि अगर इंडस्ट्री में टिकना है तो कॉम्प्रोमाइज करना ही होगा।

तब मैंने कहा कि भले ही मुझे कोई अच्छा मौका ना मिले और घर बैठना पड़े लेकिन मैं कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं करूंगी। इसके बाद मैं उस चैनल के ऑफिस से चली गईं। मैंने घटना के 2 साल बाद सैकंड हैंड मारुति 800 खरीदी थी और जब मैंने देखा कि वो चैनल हेड अपने ऑफिस के बाहर खड़ा है तो मैंने उससे कहा कि मैंने आज तक कॉम्प्रोमाइज नहीं किया और खुशी से गुजारा कर रही हूं।

जूही के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह हाल ही ‘ये मेरी फैमिली’ वेब सीरीज के तीसरे सीजन में दिखी थीं। जूही की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2009 में उन्होंने एक्टर सचिन श्रॉफ से शादी की थी लेकिन कुछ सालों बाद ही रिश्ता टूट गया। साल 2018 में दोनों अलग हो गए। उनकी एक बेटी समायरा है, जिसकी जूही अकेले परवरिश कर रही हैं।

juhi parmar,actress juhi parmar,kumkum serial,juhi parmar casting couch,bigg boss 5,farhaan akhtar,jee le zaraa,katrina kaif,alia bhatt,priyanka chopra

‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट

मशहूर फिल्ममेकर फरहान अख्तर ‘जी ले जरा’ मूवी के साथ डायरेक्शन में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फरहान ने फिल्म और कास्टिंग की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था। इसमें प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट को कास्ट किया गया, लेकिन तारीख संबंधी समस्याओं के कारण फिल्म शुरू नहीं हो पाई और कलाकार अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर आगे बढ़ गए। पिंकविला की रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान और एक्सेल के अधिकारी फिल्म को फिर लाने के लिए तैयार हैं।

इसे प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर आगे बढ़ने से पहले रोक दिया गया था। एक्सेल की टीम अपनी स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे रही थी। फिल्म को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया, क्योंकि यह सभी के लिए एक पसंदीदा प्रोजेक्ट है। पिंकविला से जुड़े सूत्र ने बताया कि ‘जी ले जरा’ की स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार है और टीम अब इस प्रोजेक्ट को फिर लाने पर विचार कर रही है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के लिए बकेट लिस्ट में रही है क्योंकि यह ‘दिल चाहता है’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के बाद जीवन की दोस्ती का एक टुकड़ा है।

जब प्रियंका पिछले दिनों भारत दौरे पर आईं तो फरहान ने उनसे बात की और ‘जी ले जरा’ की बातचीत भी दोबारा शुरू की। उन्होंने कैटरीना और आलिया से भी संपर्क किया है और वे शूटिंग शुरू करने के लिए डेट्स पर काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष