न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जूही ने अब किया जय के साथ सिंपल वेडिंग का खुलासा, लॉबिंग और गंदे सिस्टम का शिकार हुए थे विवेक

एक्ट्रेस जूही चावला (56) ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना रखा था। यूं तो जूही ने ‘सल्तनत’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 2:06:49

2 News : जूही ने अब किया जय के साथ सिंपल वेडिंग का खुलासा, लॉबिंग और गंदे सिस्टम का शिकार हुए थे विवेक

एक्ट्रेस जूही चावला (56) ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना रखा था। यूं तो जूही ने ‘सल्तनत’ फिल्म से करिअर शुरू किया था, लेकिन उनकी पहली सुपरहिट फिल्म आमिर खान के साथ साल 1988 में आई 'कयामत से कयामत तक' थी जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। जूही की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 29 साल पहले बिजनेसमैन जय मेहता के साथ शादी की थी। कपल के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं।

जूही ने दिसंबर 1995 में जय के साथ एक सिंपल वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी और अब इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। जूही ने 'गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' में बात करते हुए कहा कि तब मैं अपने करिअर की कुछ बड़ी फिल्मों की शूटिंग कर रही थी और मेरी शादी होने वाली थी। मेरी मां का निधन एक साल पहले ही हुआ था। जब शादी की तारीख नजदीक आ रही थी, तो मैं सोच रही थी कि मेरी मां चली गई हैं, जिन्हें मैं सबसे ज्यादा प्यार करती थी और अब मेरा करिअर भी खत्म हो जाएगा।

मुझे नहीं पता था कि इस पर कैसे खुश रहूं। इसलिए, एक दिन मैं टूट गई और मैंने अपनी सास को बताया और उन्होंने कहा, 'कोई बात नहीं'। उन्होंने शादी के लिए करीब 2000 लोगों को इनवाइट किया था, लेकिन जब मैंने यह बात सास के सामने रखी, तो उन्होंने सभी मेहमानों को भेजे गए निमंत्रण कैंसिल कर दिए। उन्होंने परिवार को बड़ी शादी न करने के लिए मना लिया और मैंने घर पर ही सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। यानी सिर्फ 80-90 लोग मौजूद थे। कल्पना कीजिए कि आपकी सास खुद के द्वारा ही पहले से भेजे गए निमंत्रण रद्द कर दें।

juhi chawla,actress juhi chawla,jay mehta,juhi jay,juhi jay wedding,juhi jay marriage,juni mother in law,vivek oberoi,actor vivek oberoi,aishwarya rai

काम के ऑफर नहीं मिल रहे थे तो शुरू किया बिजेनस : विवेक ओबेरॉय

एक्टर विवेक ओबेरॉय (47) पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। एक समय पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ उनके अफेयर को लेकर खूब खबरें आती थीं। इस बीच विवेक ने इंडिया न्यूज के साथ बातचीत में दावा किया कि वे फिल्म इंडस्ट्री में लॉबिंग का शिकार हुए थे। वे बॉलीवुड के गंदे सिस्टम का शिकार बन गए थे। विवेक ने कहा कि मैं पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हूं और बिजनेस कर रहा हूं।

मेरी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया था, जब मेरी फिल्में हिट हो रही थी। एक्टिंग की तारीफ भी हो रही थी, लेकिन फिर भी कुछ कारणों के चलते मुझे काम के ऑफर नहीं मिल रहे थे। जब आप बॉलीवुड के गंदे सिस्टम और लॉबी का शिकार बन जाते हैं, तो आपके पास केवल दो ऑप्शन बचते हैं। तब या तो आप हताश हो जाते हैं या फिर इसे एक चुनौती के रूप में लेते हैं और अपनी किस्मत को पलटने की कोशिश करते हैं।

मैंने बाद वाला रास्ता चुना और फिर बिजनेस करना शुरू कर दिया। बता दें कि विवेक ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से एक्टिंग करिअर शुरू किया था और उसके बाद कई हिट फिल्मों में काम किया। कुछ महीने पहले वे रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क