न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें-क्यों शाहरुख के साथ IPL का मजा नहीं लेतीं जूही, अमिताभ की इस फिल्म से हटाने पर दुखी थीं परवीन

शाहरुख खान और जूही चावला ने साथ-साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती थी। वे क्रिकेट के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 12:47:34

2 News : जानें-क्यों शाहरुख के साथ IPL का मजा नहीं लेतीं जूही, अमिताभ की इस फिल्म से हटाने पर दुखी थीं परवीन

शाहरुख खान और जूही चावला ने साथ-साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती थी। वे क्रिकेट के मैदान में भी साथ जुड़े हुए हैं। दरअसल शाहरुख, जूही और उनके पति जय मेहता IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक हैं। शाहरुख जब अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचते हैं, तो कई बार जूही भी उनके साथ स्टैंड्स में नजर आती हैं।

हालांकि हाल ही में एक इवेंट के दौरान जूही ने शाहरुख के साथ IPL देखने को सबसे खराब आइडिया बताया। जूही ने कहा कि शाहरुख के साथ मैच देखना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि जब भी टीम सही परफॉर्म नहीं करती है तो वे सारा गुस्सा मुझ पर निकाल देते हैं। मैं तब उनसे कहती हूं कि यह सब मुझे नहीं, बल्कि टीम से जाकर कहो। इसलिए हम मैच देखने के लिए बिल्कुल परफेक्ट नहीं हैं। मुझे लगता है कि बाकी टीम मालिकों के साथ भी ऐसा ही होता होगा।

जब उनकी टीम खेलती होगी तो वे भी पसीने में तर-बतर हो जाते होंगे। जब हमारी टीम खेलती है तो उन्हें देखना दिलचस्प होता है और हम सभी बेहद तनाव में रहते हैं। IPL हमेशा रोमांचक होता है। हम सभी अपने टीवी के सामने बैठे रहते हैं। गौरतलब है कि शाहरुख-जूही की दोस्ती काफी पुरानी है। इसी वजह से उन्होंने मिलकर KKR खरीदी थी। टीम अब तक दो बार IPL ट्रॉफी जीत चुकी है।

juhi chawla,shahrukh khan,juhi shahrukh,actress juhi chawla,ipl,kkr,kolkata knight riders,parveen babi,jaya bachchan,ranjeet,amitabh bachchan,silsila

रंजीत ने परवीन बॉबी को लेकर किया खुलासा, एक्ट्रेस की आज है 70वीं बर्थ एनिवर्सरी

परवीन बॉबी की आज 4 अप्रैल को 70वीं बर्थ एनिवर्सरी है। परवीन 70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं। परवीन ने कई बड़े सितारों संग काम किया। उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी कई फिल्में कीं। इस बीच कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर रंजीत ने खुलासा किया है कि परवीन को अमिताभ की एक सुपरहिट फिल्म से बाहर कर दिया गया था और फिर जया बच्चन ने उनकी जगह ली थी।

रंजीत ने एनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि परवीन मेरी अच्छी दोस्त थीं। वो काफी अकेली थीं। वो बहुत खूबसूरत थीं। वो हमेशा मुस्कुराती रहती थीं और हम उन्हें उनके दांतों की वजह से फाड़ा कहते थे। एक दफा वो काफी दुखी थीं और रो रही थीं। मैंने उनसे पूछा था, ‘क्या हुआ परवीन?’ एक फिल्म बनी थी, ‘सिलसिला’। परवीन उसके लिए ओरिजिनल हीरोइन थी, लेकिन उन्हें फिल्म छोड़ने को कहा था। किसी कंट्रोवर्सी की वजह से जया को कास्ट कर लिया गया।

बता दें साल 1981 में यश चोपड़ा के डायरेक्शन बनी फिल्म में रेखा, जया, अमिताभ, शशि कपूर व संजीव कुमार जैसे दिग्गज अभिनेता थे। गौरतलब है कि परवीन की पहली फिल्म 1973 में आई ‘चरित्र’ थी। वह अमिताभ के साथ ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘शान’, ‘नमक हलाल’, ‘मजबूर’ समेत और भी कई फिल्मों में नजर आई थीं। साल 2005 में परवीन का निधन हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका