न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘किल’ की रिलीज से ठीक पहले आई ये बड़ी खुशखबरी, ‘औरों में कहां दम था’ फिल्म इसलिए आगे खिसकी

कोरियोग्राफर व एक्टर राघव जुयाल, एक्ट्रेस तान्या मनिकताला और एक्टर लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘किल’ 5 जुलाई को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jul 2024 12:34:27

2 News : ‘किल’ की रिलीज से ठीक पहले आई ये बड़ी खुशखबरी, ‘औरों में कहां दम था’ फिल्म इसलिए आगे खिसकी

कोरियोग्राफर व एक्टर राघव जुयाल, एक्ट्रेस तान्या मनिकताला और एक्टर लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘किल’ 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह लक्ष्य की पहली फिल्म है और इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में अनुभवी एक्टर आशीष विद्यार्थी भी हैं। बता दें 7 सितंबर 2023 को टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल के मिडनाइट मेडनेस सेक्शन में इस फिल्म की स्क्रीनिंग की गई थी, जहां इसे काफी अच्छे व्यू मिले।

अब फिल्म के लिए एक और खुशखबरी है। एक दिग्गज हॉलीवुड डायरेक्टर ने इसका रीमेक बनाने की घोषणा की है। ‘किल’ के को प्रोड्यूसर अचिन जैन ने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा, “ये बताते हुए बहुत एक्साइटमेंट हो रही है कि ‘जॉन विक’ सीरीज बनाने वाले डायरेक्टर चैड स्टेहेलस्की ने ये अनाउंस किया है कि वे ‘किल’ को इंग्लिश भाषा में बनाएंगे। ये जानकारी ‘किल’ फिल्म की रिलीज के के पहले आई है और ये भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी जीत है। हम लोग सही मायने में अब सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”

87इलेवन एंटरटेनमेंट कंपनी के चैड स्टेहेलस्की ने भी एक बयान में कहा, “हाल ही में देखी गई सबसे अच्छी एक्शन फिल्मों में से एक किल है। निखिल ने जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिए हैं। इसका रीमेक बनाना हमारे लिए खुशी की बात है। हमारे पास बड़ी जिम्मेदारियां हैं और मैं इसके लिए निखिल, करण, अपूर्व, गुनीत और अचिन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।” उल्लेखनीय है कि ‘किल’ मूवी के अधिकतर पार्ट की शूटिंग ट्रेन में हुई है और इसकी कहानी लीक से हटकर है।

फिल्म को विदेशों में काफी सम्मान मिल रहा है। इसका डायरेक्शन और लेखन निखिल नागेश भट्ट ने किया है। फिल्म में राघव ने विलेन का रोल प्ले किया है। लक्ष्य कई सीरियल में काम कर चुके हैं, जबकि तान्या ने ‘सुटेबल गर्ल’ जैसी वेब सीरीज में अपनी प्रतिभा दिखाई थी। पिछले दिनों ‘किल’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो सोशल मीडिया पर छा गया।

kill,kill movie,dharma productions,karan johar,lakshya lalwani,raghav juyal,john wick producers,kill remake,auron mein kahan dum tha,ajay devgn,tabu,neeraj pandey

5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी अजय-तब्बू की ‘औरों में कहां दम था’

अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वे इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। हालांकि उन्हें अभी इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। पहले यह फिल्म 5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी वजह बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन कर रही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ है।

इसे देखने के लिए थिएटर्स में भारी संख्या में भीड़ पहुंच रही है। ऐसे में अजय की फिल्म को भारी नुकसान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार 27 जून को रिलीज हुई ‘कल्कि’ के दूसरे वीकेंड में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। अगर इस शुक्रवार को ‘औरों में कहां दम था’ रिलीज होती है तो इससे स्क्रीन शेयरिंग की समस्या होगी और दोनों फिल्में प्रभावित होंगी।

फिल्म एग्जीबिटर को भी नुकसान होगा। ऐसे में बिजनेस के व्यापक हित में फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। अब मेकर्स 2 अगस्त को फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी के भी अहम रोल हैं। इसके डायरेक्टर व राइटर नीरज पांडे हैं। संगीत एमएम किरवानी ने दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका