न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जॉन ने कोलकाता केस के बाद लड़कों को दी यह कड़ी चेतावनी, इस एक्टर ने दिखाई सगाई की झलक

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म ‘वेदा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि फिल्म ने अपेक्षित कमाई नहीं की, लेकिन फैंस को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Aug 2024 11:56:26

2 News : जॉन ने कोलकाता केस के बाद लड़कों को दी यह कड़ी चेतावनी, इस एक्टर ने दिखाई सगाई की झलक

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म ‘वेदा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि फिल्म ने अपेक्षित कमाई नहीं की, लेकिन फैंस को जॉन को अंदाज खूब पसंद आया। इस बीच जॉन ने कोलकाता में महिला डॉक्टर से हुई हैवानियत पर रोष जताया है। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने कोलकाता रेप और मर्डर केस के बाद सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली है। जॉन ने हाल ही में मर्दों को कड़ी चेतावनी दी है।

रेडियो सिटी के साथ बातचीत में जब जॉन से कोलकाता केस पर रिएक्ट करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि मैं लड़कों से कहूंगा कि सुधर जाओ, वरना टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा। ईमानदारी और गंभीरता से कहूं तो मैं सिर्फ बेहतर परवरिश की उम्मीद करता हूं और मैं लड़कियों से कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि उनकी क्या गलती है? मुझे लगता है कि माता-पिता को लड़कों को सही व्यवहार करने के लिए कहना चाहिए। लड़कियों को ज्यादा अधिकार मिलना चाहिए।

वहीं एक पॉडकास्ट में जॉन ने कहा कि देशभक्त होने के नाते यह जरूरी है कि वह भारत की खामियों को बताएं। महिलाएं, बच्चे और जानवर भारत में सुरक्षित नहीं हैं। यह बुरी बात है। भारतीय पुरुषों को समझना होगा कि महिलाओं के साथ कैसे बिहेव करें। यह बहुत जरूरी है। हर औरत के लिए, एक आदमी को एक रक्षक होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि जॉन की फिल्म ‘वेदा’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने इसी दिन रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ को तो अच्छी टक्कर दी, लेकिन ‘स्त्री 2’ के तूफान के आगे पस्त हो गई। फिल्म में शरवरी वाघ, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी हैं।

‘शाका लका बूम बूम’ फेम एक्टर किंशुक वैद्य को सेलेब्स ने दी सगाई की बधाई

टीवी सीरियल ‘शाका लका बूम बूम’ बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। इसमें जादुई पेंसिल वाले लड़के ‘संजू’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर किंशुक वैद्य (33) ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। अब किंशुक से जुड़ी खबर ये है कि उन्होंने मंगेतर दीक्षा नागपाल के साथ सगाई करते हुए जिंदगी की नई शुरुआत की है। किंशुक ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए सगाई का ऐलान किया। उन्होंने कैप्शन में नजर ना लगने वाला इमोजी शेयर किया।

इसके साथ शेयर की गई फोटो में उनका चेहरा नही दिख रहा, लेकिन सगाई की अंगूठी साफ नजर आ रही है। यह पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स किंशुक को बधाई देने में जुट गए। दिशा परमार, हिबा नवाब, शाहिर शेख, प्रियंमवदा कांत और कई टीवी सेलेब्स ने कपल पर प्यार बरसाया है।

सगाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किंशुक घुटनों पर बैठकर मंगेतर को प्रपोज कर रहे हैं। दोनों भारतीय परिधान में बेहद सुंदर लग रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि किंशुक ने ‘शाका लका बूम बूम’ के साथ ‘वो तो है अलबेला’, ‘जात ना पूछे प्रेम’, ‘वो अपना सा ’और ‘एक रिश्ता साझेदारी’ जैसे सीरियल में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री