न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जॉन की फिल्म ‘वेदा’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, वरुण-सामंथा की ‘सिटाडेल हनी बनी’ का टीजर आया सामने

एक्टर जॉन अब्राहम लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेदा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के टीजर-पोस्टर ने पिछले कुछ दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 7:12:56

2 News : जॉन की फिल्म ‘वेदा’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, वरुण-सामंथा की ‘सिटाडेल हनी बनी’ का टीजर आया सामने

एक्टर जॉन अब्राहम लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेदा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के टीजर-पोस्टर ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया यूजर्स में जबरदस्त उत्सुकता पैदा की हुई है। अब 'वेदा' का धमाकेदार ट्रेलर सामने आ गया है। फिल्म में जॉन के साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ लीड रोल में होंगी। वह भी जॉन के साथ कई शानदार एक्शन सीन करेंगी। फिल्म में अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी हैं।

ट्रेलर की शुरुआत श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक 'यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।। परित्राणाय साधूनाम् विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे।।' के साथ होती है और इसका अंत जॉन के एक दमदार डायलॉग के साथ होता है। ट्रेलर में सिर्फ जॉन ही नहीं, शरवरी का भी जबरदस्त अंदाज दिखा। फिल्म में जॉन एक आर्मी अफसर मेजर अभिमन्यु कंवर की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं तमन्ना उनकी लेडी लव होंगी।

यह एक ऐसे बहादुर व्यक्ति की कहानी है जो विद्रोही है और कठोर व्यवस्था को चुनौती देता है। इसमें एक युवा महिला भी है, जो क्रूर व्यक्ति से संघर्ष कर रही है। जॉन का किरदार इस व्यक्ति से लड़ने में शरवरी की मदद करता है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'वेदा' पहले 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए 15 अगस्त कर दी। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास कर दिया है।

john abraham,vedaa movie,sharvari wagh,tamannah bhatia,vedaa release date,citadel honey bunny web series,varun dhawan,samantha ruth prabhu

‘सिटाडेल हनी बनी’ इस दिन होगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम

एक्टर वरुण धवन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन से भरपूर वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ कई दिनों से सुर्खियां बटोर रही थी। आज गुरुवार (1 अगस्त) को इसका टीजर रिलीज किया गया। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इसमें वरुण एक्शन मोड और बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इंटेस लुक पर फिदा हुए जा रहे हैं।
सामंथा खुफिया जासूस के रूप में कई राज छुपाए दिख रही हैं। सीरीज के 1 मिनट 33 सैकंड के इस टीजर में बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर ‘रात बाकी’ गाना भी माहौल सेट कर रहा है। मेकर्स की तरफ से सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। यह सीरीज 7 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।
इसमें केके मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजमुंदर की भी अहम भूमिका है। ये सभी टीजर में दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले ही वरुण और सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सीरीज का एक पोस्टर जारी कर कहा था कि 1 अगस्त को वह कुछ सरप्राइज देने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका