न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की ‘वेदा’ का टीजर जारी, ‘योद्धा’ सहित इन 3 फिल्मों की कमाई देखें

जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फरवरी में 'वेदा' की अनाउंसमेंट हुई थी और इसका पोस्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Mar 2024 11:47:58

2 News : जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की ‘वेदा’ का टीजर जारी, ‘योद्धा’ सहित इन 3 फिल्मों की कमाई देखें

जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फरवरी में 'वेदा' की अनाउंसमेंट हुई थी और इसका पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म में जॉन के साथ ‘बंटी और बबली 2’ फेम एक्ट्रेस शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। आज मंगलवार (19 मार्च) को 'वेदा' का टीजर जारी कर दिया गया। इसमें जॉन और शरवरी एक्शन अवतार में दिख रहे हैं। टीजर की शुरुआत वेदा (शरवरी) के सीन से होती है, जो बागी बन सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे बढ़ती हैं।

वेदा को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एक धमाके के बाद जॉन की एंट्री होती है। जॉन कहते हैं, “मुझे झगड़ना नहीं आता, सिर्फ जंग लड़नी आती है।” जब दुश्मन पूछते है कि कौन हो तुम। तब जॉन खुद को उनका बाप बताते हैं। टीजर में फुल ऑन-एक्शन है। एक सीन में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी दिखीं। फिल्म के डायरेक्टर निखिल आडवाणी हैं।

निखिल 'बाटला हाउस', 'कल हो ना हो' और 'सलाम-ए-इश्क' जैसी फिल्में बना चुके हैं। जॉन फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। मूवी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उल्लेखनीय है कि जॉन को एक्शन हीरो के रूप में खूब पसंद किया जाता है। जॉन पिछले साल सुपरहिट मूवी ‘पठान’ में विलेन बने थे।

john abraham,sharvari wagh,vedaa movie,vedaa tease,box office collection,yodha,bastar the naxal story,shaitaan,sidharth malhotra

चार दिन में 19 करोड़ रुपए हो चुका है ‘योद्धा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'योद्धा' को मिला-जुला रिस्पोंस मिला है। शुरुआती तीन दिन के बाद अब 'योद्धा' की कमाई में भारी गिरावट दिखने लगी है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक 'योद्धा' ने चौथे दिन सोमवार (18 मार्च) को 2.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। भारत में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 19 करोड़ रुपए हो गया है। 'योद्धा' ने पहले दिन 4.1 करोड़, दूसरे दिन 5.75 करोड़ और तीसरे दिन 7 करोड़ रुपए कमाए थे।

'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ राशि खन्ना व दिशा पाटनी हैं। करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं। इसमें सिद्धार्थ एक कुशल सैनिक के किरदार में हैं, जो हाइजैक विमान को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। योद्धा के साथ ही रिलीज हुई अदा शर्मा की फिल्म ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ के हाल बेहाल हैं। फिल्म ने चौथे दिन 18 मार्च को सिर्फ 24 लाख रुपए का बिजनेस किया है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40 लाख, दूसरे दिन 75 लाख और तीसरे दिन 90 लाख रुपए कमाए थे। इसकी कुल कमाई 2 करोड़ 24 लाख रुपए हो गई है। 8 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ की कमाई भी अब कम होती नजर आ रही है। इसने 11वें दिन महज 2.15 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म की भारत में कुल कमाई 106 करोड़ रुपए हो चुकी है। वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 155 करोड़ रुपए हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार