न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देखें-जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ का पोस्टर, फिल्म इस दिन होगी रिलीज, ‘फाइटर’ ने 13वें दिन इतने कमाए

अभिनेता जॉन अब्राहम को फिल्म इंडस्ट्री में करीब दो दशक हो चुके हैं। बॉलीवुड में इतने लंबे समय तक जमे रहने का मतलब है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Feb 2024 12:39:16

2 News : देखें-जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ का पोस्टर, फिल्म इस दिन होगी रिलीज, ‘फाइटर’ ने 13वें दिन इतने कमाए

अभिनेता जॉन अब्राहम को फिल्म इंडस्ट्री में करीब दो दशक हो चुके हैं। बॉलीवुड में इतने लंबे समय तक जमे रहने का मतलब है कि जॉन की एक खास फैन फॉलोइंग बन चुकी है, जो किसी भी हाल में उनकी कोई मूवी मिस नहीं करते। ऐसे में जॉन भी अपने चाहने वालों का ध्यान रखते हुए लगातार उन्हें फिल्मों की सौगात देते रहते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं जॉन की अपकमिंग फिल्म ‘वेदा’ की। आज बुधवार (7 फरवरी) को 'वेदा' फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया।

फिल्म में जॉन की जोड़ी एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। पोस्टर में जॉन का खूंखार अवतार देखने को मिला, जबकि शरवरी सहमी हुई नजर आ रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। यह 13 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जॉन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “कार्रवाई शुरू करने के लिए तैयार हो जाइए।” फिल्म में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर अभिषेक बनर्जी के भी महत्वपूर्ण रोल हैं।

इसके डायरेक्टर निखिल आडवाणी हैं और कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है। इसके निर्माता जी स्टूडियो, मोनिषा आडवाणी, मधु भोजवानी और जॉन अब्राहम हैं। मिनाक्षी दास फिल्म की सह-निर्माता हैं। बता दें कि जॉन की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘पठान’ थी, जो सुपरहिट रही। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई।

200 करोड़ रुपए के आंकड़े की ओर बढ़ रही है ऋतिक-दीपिका की ‘फाइटर’

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ‘फाइटर’ फिल्म के माध्यम से पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आई। कुछ हद तक इस जोड़ी का जादू फैंस पर चल भी गया, लेकिन फिल्म को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। हालांकि अभी दूसरी फिल्मों की चुनौती नहीं होने से ‘फाइटर’ ठीक-ठाक कमाई कर रही है। यह धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपए की ओर बढ़ रही है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इसकी शुरुआत तो धांसू रही और इसने गुरु से रविवार यानी 4 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिर यह ट्रैक से उतर गई और कमाई लगातार घटती गई। इसके 13वें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने मंगलवार (6 फरवरी) को 3.25 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 181.75 करोड़ रुपए हो गया है। पूरी दुनिया में कमाई पर नजर डालें तो इसने 315 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख समेत कई सितारे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार