न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जियो स्टूडियोज ने लगाया विपुल अमृतलाल शाह पर बड़ा दांव, 3 साल के लिए किया ये बड़ा सौदा

जियो स्टूडियोज ने मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान के साथ मिलकर सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 देकर तहलका मचा दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 Aug 2024 6:54:47

जियो स्टूडियोज ने लगाया विपुल अमृतलाल शाह पर बड़ा दांव,  3 साल के लिए किया ये बड़ा सौदा

जियो स्टूडियोज ने मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान के साथ मिलकर सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 देकर तहलका मचा दिया है। इसके बाद, हर कोई यह देखने के लिए उत्सुक है कि उनके पास आगे क्या है और अब सुनने में आया है कि जियो स्टूडियोज फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह पर बड़ा दांव लगा रहा है।

सिने गलियारों में बहती हवाओं के अनुसार, "जियो स्टूडियो विपुल अमृतलाल शाह पर बड़ा दांव लगा रहा है। उन्होंने विपुल अमृतलाल शाह के साथ 3 साल की अवधि के लिए एक असीमित फिल्म डील साइन की है। टीम ने विपुल शाह में क्षमता देखी और अब वे इस सहयोग को लेकर बड़ी उम्मीद कर रहे हैं।"

विपुल अमृतलाल शाह ने हिन्दी सिनेमा में कई बेहतरीन सफल फिल्मों का निर्माण किया है। गत वर्ष प्रदर्शित हुई अदा शर्मा अभिनीत द केरला स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कमाई करके बॉलीवुड को हैरत में डाल दिया था। बड़े बजट की फिल्मों के साथ छोटे बजट की फिल्मों को प्राथमिकता देने वाले विपुल अभिनेताओं के स्थान पर कहानी को ज्यादा महत्व देते हैं।

हिन्दी सिनेमा में उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिये अदा शर्मा और विद्युत जामवाल के साथ-साथ जयदीप अहलावत सितारों को स्थापित करने में विशेष भूमिका निभाई है।

गौरतलब है कि दिनेश विजान के साथ मिलकर जियो स्टूडियो 2018 में आई उनकी फिल्म स्त्री के दूसरे भाग स्त्री 2 का निर्माण किया है। सिर्फ 50 करोड़ के बजट में बनी अमर कौशिक निर्देशित इस फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में ही बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके इस वर्ष की पहली सुपर हिट फिल्म फाइटर को पीछे छोड़ने में सफलता प्राप्त कर ली है। हॉरर कॉमेडी के जोनर में स्त्री 2 पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो गई है।

अब जियो विपुल शाह की द केरला स्टोरी की सफलता को देखते हुए उनके साथ मिलकर निर्माण करने जा रहे हैं। जियो को उम्मीद है कि विपुल अमृतलाल शाह भी कुछ ऐसी ही बेहतरीन फिल्मों का निर्माण कर सकते हैं। विपुल अमृतलाल ने अब तक वक्त, आँखें, कमांडो सीरीज और द केरला स्टोरी का निर्माण किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?

'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत

RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत

'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन

'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'

'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र

'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर

6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने

'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी

वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय