न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस के घर हुई 6 लाख रुपए की चोरी, उर्फी ने अस्पताल से शेयर की फोटो, फैंस चिंतित

‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस नेहा पेंडसे को लेकर एक खबर सामने आई है। नेहा के घर से करीब 6 लाख रुपए के गहने चोरी हो गए हैं। नेहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 6:41:09

2 News : ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस के घर हुई 6 लाख रुपए की चोरी, उर्फी ने अस्पताल से शेयर की फोटो, फैंस चिंतित

‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस नेहा पेंडसे को लेकर एक खबर सामने आई है। नेहा के घर से करीब 6 लाख रुपए के गहने चोरी हो गए हैं। नेहा के पति शार्दुल सिंह बयास के ड्राइवर रत्नेश झा ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने संदेह के आधार पर शार्दुल-नेहा के नौकर सुमित कुमार सोलंकी को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि चोरी हुए गहने बरामद नहीं हुए।

ड्राइवर रत्नेश झा ने बताया कि चोरी बांद्रा पश्चिम में अरेटो बिल्डिंग की 23वीं मंजिल पर नेहा के फ्लैट में हुई है। गहने की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। गत 28 दिसंबर को मेरे मालिक ने मुझे सूचित किया था कि चार साल पहले शादी के गिफ्ट के रूप में मिला एक सोने का कंगन और हीरे की अंगूठी गायब हो गई है। ये दोनों आभूषण शार्दुल के ही थे जिन्हें वे आम तौर पर बाहर पार्टी पर जाने के दौरान पहनते थे। घर लौटने पर उन्होंने इसे सुमित को सौंप दिया था जिसने इसे बेडरूम की अलमारी में रख दिया।

सुमित अन्य घरेलू नौकरों के साथ उस अपार्टमेंट के परिसर में ही रहता है। जब शार्दुल बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें अलमारी से गहने गायब होने का पता चला था। घर के सभी नौकरों से पूछताछ की गई, लेकिन गहने नहीं मिले। उस समय सुमित घर पर नहीं था और जब उससे संपर्क किया गया तो उसने मुंबई के कोलाबा इलाके में मौसी के घर पर होने का दावा किया था।

पूछताछ करने पर सुमित ने कहा कि उसने गहने अलमारी में रख दिए थे, लेकिन वे नहीं मिले। सुमित पर शक होने पर शार्दुल ने उससे तुरंत घर लौटने को कहा लेकिन उसने वापस आने में देर कर दी, जिससे शार्दुल का शक गहरा गया। बता दें कि नेहा बिग बॉस 12, खतरा-खतरा सहित कई टीवी शो और बॉलीवुड व साउथ इंडियन मूवीज में काम कर चुकी हैं। नेहा ने 2021-22 में ‘भाभीजी घर पर है’ शो में भी काम किया था।

neha pendse,actress neha pendse,bhabhiji ghar per h,neha husband jewelry,uorfi javed,bigg boss ott 2,uorfi dress,uorfi hospital

अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं उर्फी जावेद

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ से सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी जावेद हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उर्फी अपने अजीबोगरीब फैशन स्टेटमेंट के कारण जानी जाती हैं। उर्फी रोजाना इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो व वीडियो शेयर करती हैं। अब उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो शेयर कर दी है, जो टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है।

वह अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने इस फोटो को डिलीट कर दिया। फोटो में उर्फी के चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है। आंखें बंद हैं और हाथों को ऊपर की तरफ उठाया हुआ है। चेहरे पर हल्की-सी स्माइल भी दिख रही है और कैप्शन में लिखा हुआ है, “साल 2024 की धमाकेदार शुरुआत।” उर्फी का यह हाल देख एक्ट्रेस संभावना सेठ ने कमेंट कर लिखा,“अरे, क्या हुआ?”

सोशल मीडिया यूजर्स भी उर्फी की हेल्थ को लेकर चिंतित हैं। वे उर्फी के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। पिछले दिनों उर्फी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह किसी होटल में वेटर का काम कर रही थीं। बाद में उर्फी ने बताया कि वह कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन के लिए फंड्स जुटाने के लिए वेटर बनी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम