न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC की इस एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ जीता केस, टूटा इंडो-पाक लेस्बियन कपल का रिश्ता

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 15 साल से भी ज्यादा समय से टीवी की दुनिया में छाया हुआ है। हालांकि एक इंसान के जीवन की तरह इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 7:26:51

2 News : TMKOC की इस एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ जीता केस, टूटा इंडो-पाक लेस्बियन कपल का रिश्ता

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 15 साल से भी ज्यादा समय से टीवी की दुनिया में छाया हुआ है। हालांकि एक इंसान के जीवन की तरह इस शो की यात्रा में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन इसके बावजूद यह फैमिली कॉमेडी ड्रामा लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इसमें ‘मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी’ की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल लंबे समय से सुर्खियों में हैं। TMKOC छोड़ चुकीं जेनिफर ने निर्माता असित कुमार मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

अब इस मामले में जेनिफर के पक्ष में फैसला सुनाया गया है और असित को एक्ट्रेस को बकाया रकम के साथ पांच लाख रुपए का मुआवजा देने का आदेश मिला है। जेनिफर ने असित पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के साथ शो के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज और ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। पवई पुलिस ने असित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 और 509 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत FIR दर्ज की थी।

जब मुंबई पुलिस से किसी तरह का कोई जवाब नहीं मिला तो जेनिफर ने महाराष्ट्र सरकार से मदद मांगी थी, जिसके बाद असित को दोषी पाया गया। जेनिफर ने साझा किया कि आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें असित को उनकी बकाया राशि का भुगतान करने के लिए कहा गया है। असित को उनका भुगतान रोकने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा, जो लगभग 25-30 लाख रुपए होगा। जेनिफर ने बताया कि फैसला 15 फरवरी को सुना दिया गया था, लेकिन तब इस संबंध में कुछ भी साझा नहीं करने के लिए कहा गया था।

भारत की अंजलि चक्रा ने इंस्टाग्राम पर बताई सूफी मलिक से अलग होने की वजह

पाकिस्तान की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सूफी मलिक और भारत की अंजलि चक्रा अलग हो गए हैं। यह लेस्बियन कपल पांच साल पहले आपस में शादी का फैसला करके चर्चा में आया था। अब अंजलि ने सूफी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है। अंजली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है। दूसरी ओर, सूफी ने पहले ही गलती स्वीकार कर ली थी।

अंजलि ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह एक बड़े झटके की तरह हो सकता है लेकिन सच यही है कि अब हमारा सफर बदल रहा है। मैंने सूफी की बेवफाई की वजह से अपनी शादी और रिलेशन को खत्म करने का फैसला किया है। लेकिन कोई भी सूफी के बारे में निगेटिव बातें ना करे।” कुछ सप्ताह पहले सूफी ने भी इंस्टाग्राम पर बेवफाई की बात मानी थी। सूफी ने कहा था कि मैंने शादी से कुछ हफ्ते पहले ही अपनी मंगेतर के साथ बेवफाई की और यह मेरी गलती है।

मैंने उसे ही सबसे ज्यादा ठेस पहुंचाई जिसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जिसकी मैं सबसे ज्यादा परवाह करती हूं, उसी को धोखा दिया है। यह कपल तब चर्चा में रहा था जब दोनों ने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने दक्षिण एशियाई कपड़े पहनकर बारिश में डांस किया था। उन्होंने सगाई भी कर ली थी। अंजलि न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को में वेडिंग प्लानिंग का काम करती हैं, जबकि सूफी लाइफस्टाइल और ट्रैवल कॉन्टेंट क्रिएटर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम