न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जया बच्चन को श्वेता की इस बात पर आया गुस्सा, दिव्या के साथ किसिंग सीन को लेकर नर्वस थे इरफान

इन दिनों बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियां एक शो में धूम मचा रही हैं। यह शो है 'व्हाट द हेल नव्या-2', जिसमें गुजरे जमाने की दिग्गज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Mar 2024 12:15:39

2 News : जया बच्चन को श्वेता की इस बात पर आया गुस्सा, दिव्या के साथ किसिंग सीन को लेकर नर्वस थे इरफान

इन दिनों बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियां एक शो में धूम मचा रही हैं। यह शो है 'व्हाट द हेल नव्या-2', जिसमें गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन, उनकी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन/दोहिती नव्या नवेली नंदा चमक बिखेर रही हैं। तीनों विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। फैंस को उनका अंदाज बेहद पसंद आता है। इस शो के छठे एपिसोड में जया भड़क गईं। उन्हें श्वेता की एक बात पसंद नहीं आई।

दरअसल नव्या नानी और मां के साथ ऑनलाइन कल्चर पर बात कर रही थीं। जब जया इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रही थीं तब श्वेता बीच में बोल पड़ीं। इतना ही नहीं उन्होंने पूरे एपिसोड के दौरान कई बार मां को टोका। ऐसे में जया परेशान हो गईं और श्वेता पर चिल्लाने लगीं। जया ने कहा कि श्वेता मैं कुछ कहना चाहती हूं। इस कमरे में सिर्फ तुम्ही हो जो हर चीज पर अपनी राय दिए जा रही हो। लगातार बात किए जा रही हो। तब श्वेता बोलीं कि यही तो इस पॉडकास्ट का मकसद है।

हमें अपनी राय देनी है। जया बोलीं कि वो सही बात है। लेकिन मैं, मैं और मैं नहीं करना चाहिए। मुझे लगता है कि हर इन्वेंशन के दो पहलू होते हैं। जैसा श्वेता ने कहा कि जो अच्छी तरीके से देखते हैं वो अच्छी तरीके से देखते हैं। जो बुरे तरीके से देखते हैं वो बुरे तरीके से देखते हैं। इस बीच नव्या ने कहा कि आप दोनों सही हैं। इसके बाद तीनों हंसने लगे और श्वेता ने फिर इस बात का पूरा ध्यान रखा कि वह मां की बात को बीच में नहीं कांटे और उन्हें बोलने का पूरा समय दें।

jaya bachchan,actress jaya bachchan,shweta bachchan,navya naveli nanda,what the hell navya 2,divya dutta,irrfan khan,divya irrfan

दिव्या दत्ता और इरफान खान दो फिल्मों में आए साथ नजर

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता को बॉलीवुड में लंबा समय हो चुका है। दिव्या को अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। इस बीच दिव्या ने दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ काम करने के बारे में बात की। दोनों ने साथ में ‘हिस्स’ (2010) और ‘दुबई रिटर्न’ (2015) फिल्म में काम किया है। दिव्या ने ‘द लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि एक समय था जब इरफान ‘हिस्स’ की शूटिंग करते हुए नर्वस थे। फिल्म में उनका किसिंग सीन था जिसकी वजह से वो नर्वस थे। वो बहुत शर्मीले थे और हमारा किसिंग सीन था।

मैंने अपने डायरेक्टर से पूछा इरफान कहां हैं। उन्होंने मुझे कहा कि छत पर हैं। पहली बार मैं उन्हें देखकर खुश हो रही थी क्योंकि वो नर्वस थे। ‘दुबई रिटर्न’ मेरी इरफान के साथ पहली फिल्म थी जिसे इंडस्ट्री कल्ट फिल्म मानती है क्योंकि किसी बाहरी ने इसे नहीं देखा है। जब मैंने इरफान को पहली बार देखा था तो मैं चौंक गई थीं। मुझे उनकी आंखों में शरारत दिखी थी। दिव्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार कंगना रनौत के साथ ‘धाकड़’ में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम