न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जया ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को लगाई कड़ी फटकार, कंगना को भी आया था सुशांत की जैसे सुसाइड का ख्याल

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की जैसे उनकी पत्नी एक्ट्रेस व राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी अधिकतर समय सुर्खियों में रहती हैं। एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Feb 2024 1:21:39

2 News : जया ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को लगाई कड़ी फटकार, कंगना को भी आया था सुशांत की जैसे सुसाइड का ख्याल

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की जैसे उनकी पत्नी एक्ट्रेस व राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी अधिकतर समय सुर्खियों में रहती हैं। एक्टिंग की दुनिया से काफी हद तक दूरी बना चुकीं जया का बेबाक अंदाज उन्हें समाचारों में बनाए रखता है। अब जया ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को बुरी तरह से फटकार लगाई है। हाल ही में जया की दोहिती/नातिन नव्या नवेली नंदा का पॉडकास्ट शो 'व्हॉट द हेल नव्या' का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है।

इसमें जया के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी ट्रोलिंग पर बात करती हुई दिख रही हैं। जब नव्या ने अपनी नानी से सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर सवाल पूछा, तो जया ने इस पर काफी नाराजगी जताई। नव्या कहती हैं कि नेगेटिव कमेंट्स पर लोगों के सबसे ज्यादा व्यूज और कमेंट्स आते हैं। इस पर जया ने कहा कि अगर आप कमेंट करना चाहते हैं तो कुछ पॉजिटिव लिखिए ना, लेकिन नहीं आपने अपना वर्डिक्ट (फैसला) दे दिया।

नव्या आगे कहती हैं कि इन लोगों को अगर आपके सामने बैठा दिया जाए तो वो कुछ नहीं बोल पाएंगे। ये सुनते ही जया कहती हैं कि हिम्मत होगी कुछ बोल पाने की। अगर दम है तो असली चीज पर कमेंट करके दिखाइए। अपनी शक्ल दिखाइए। श्वेता ने भी ट्रोलिंग पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आजकल लोग दूसरों की परेशानियों को देखकर खुश होने लगे हैं, जिसे schadenfreude कहा जाता है।

बता दें कि जैसे ही इस एपिसोड का प्रोमो शुरू होता है, जया कहती हैं कि ये जो मेमेज होते हैं, लेकिन नव्या तुरंत उन्हें बताती हैं कि मेमेज नहीं उन पोस्ट को मीम्स कहा जाता है। ये बात सुनकर श्वेता के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। नव्या बताती हैं मुझे मामू (अभिषेक बच्चन) हमेशा बुरे वाले मीम्स भेजते हैं। गौरतलब है कि नव्या ने साल 2022 में 'व्हाट द हेल नव्या' के साथ अपना पॉडकास्ट शो शुरू किया था। फिलहाल इसका दूसरा सीजन जारी है।

कंगना ने जावेद अख्तर द्वारा दर्ज कराई गई मानहानि शिकायत मामले में पेश की सफाई

एक्ट्रेस कंगना रनौत और मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर के बीच लंबे समय से कानूनी जंग चल रही है। जावेद ने कंगना के खिलाफ आपराधिक मानहानि शिकायत की थी। शिकायत साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद कंगना के एक टीवी इंटरव्यू से जुड़ी है। अब इसकी सुनवाई में कंगना ने अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत में सफाई पेश की। कंगना ने बयान देते हुए कहा कि सुशांत ने शिकायत की थी कि फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर को कैसे परेशान किया जाता है।

मैंने भी उत्पीड़न की शिकायत की जो फिल्म इंडस्ट्री में झेलती हूं बतौर आउटसाइडर। मेरे मन में भी आत्महत्या का विचार आया था। जब मुझे सुशांत की आत्महत्या के बारे में पता चला तो मुझ पर इसका काफी असर पड़ा था। साल 2016 में जब मेरी और ऋतिक रोशन की कन्ट्रोवर्सी चल रही रही थी तब जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर बुलाया और धमकी दी। हालांकि जावेद ने कंगना के इस दावे को गलत बताया है।

कंगना का कहना है कि इस मीटिंग के बाद मैं काफी डिप्रेस हो गई थीं। इंटरव्यू के फ्लो में मैंने जावेद का नाम ले लिया था। उस इंटरव्यू के जरिए मैं लोगों को बताना चाहती थीं कि आउटसाइडर्स को फिल्म इंडस्ट्री में किस तरह ट्रीट किया जाता है। मेरा नेचर नहीं है कि मैं उन्हें टारगेट करूं जो मुझे टारगेट करते हैं। कंगना को अब अगली डेट पर जावेद के वकील द्वारा क्रॉस एग्जामिनेशन किया जाएगा। कंगना ने भी साल 2021 में काउंटर कम्पलेंट दर्ज की थी जिसकी सुनवाई फिलहाल रुकी है क्योंकि जावेद ने इसे डिंडोशी सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम