न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जया ने डेट पर जाने वालीं उन लड़कियों को बेवकूफ बताया जो..., इन्होंने मिथुन के साथ शेयर किया वीडियो

अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस और पॉलटिशियन जया बच्चन बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। जया इन दिनों अपनी नातिन नव्या नवेली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Feb 2024 2:09:24

2 News : जया ने डेट पर जाने वालीं उन लड़कियों को बेवकूफ बताया जो..., इन्होंने मिथुन के साथ शेयर किया वीडियो

अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस और पॉलटिशियन जया बच्चन बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। जया इन दिनों अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो के चलते सुर्खियों में हैं। वह इस दौरान दिल खोलकर बोलती नजर आती हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में जया ने कहा कि जो महिलाएं और लड़कियां डेट पर जाती हैं और फिर बिल स्प्लिट करती हैं, वे बेवकूफ हैं। पुरुषों को ही बिल भरना चाहिए।

दरअसल नव्या ने पहले फेमिनिज्म पर बात करते हुए कहा कि महिलाएं अब ज्यादा सशक्त महसूस कर रही हैं। बहुत सी चीजें वो स्वतंत्र रूप से करना चाहती हैं। इसके बाद नव्या ने उदाहरण दिया कि अगर आप किसी लड़की को डेट पर ले जाते हैं और कहते हैं कि आप बिल भरेंगे, तो कुछ लड़कियां इससे नाराज हो जाती हैं, क्योंकि महिलाओं को लगता है कि वो भी समान रूप से इसकी हकदार हैं। नव्या की बात को बीच में ही काटते हुए जया ने कहा कि वो महिलाएं बेवकूफ हैं, जो ऐसा करती हैं।

उन्होंने कहा कि कितनी बेवकूफ हैं बिल स्प्लिट करने को कहने वाली महिलाएं बल्कि पुरुषों को ही शॉपिंग और रेस्तरां का बिल भरने देना चाहिए। इस दौरान जेंडर स्टीरियोटाइप वाले मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए जया ने बताया कि वह आर्मी ज्वाइन करना चाहती थीं, लेकिन उस समय महिलाओं को भर्ती नहीं किया जाता था। महिलाओं को सिर्फ बतौर नर्स ही रखा जाता था। यह बताते हुए जया के चेहरे पर निराशा दिखी। बता दें कि शो में इस बार नव्या के भाई अगस्त्य नंदा को भी बुलाया गया था।

मिथुन से मिले मधुर भंडारकर, एक्टर ने शुरू की ‘शास्त्री’ की शूटिंग, आया था ब्रेन स्ट्रोक

मशहूर एक्टर व पॉलिटिशियन मिथुन चक्रवर्ती अब एकदम ठीक हैं। वे काम पर लौट आए हैं। मिथुन कोलकाता में फिल्म 'शास्त्री' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने 'शास्त्री' के सेट से मिथुन का वीडियो शेयर किया, जिसमें वे दुरुस्त नजर आ रहे हैं। हाल ही मिथुन को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिथुन को 12 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

मधुर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह कहते हैं कि मैं कोलकाता में हूं और 'शास्त्री' के सेट पर हूं। मैं यहां मिथुन चक्रवर्ती के साथ हूं। तभी मिथुन बोलते हैं कि इस आदमी को मैं बहुत छोटे से जानता हूं। मेरे घर में ये वीडियो कैसेट लेकर आता था। बीवी फोन करती थी कि मधुर ये कैसेट चाहिए, लेकर आजा। अब देखिए, ये आदमी आज 5 बार नेशनल अवार्ड विनर है।

ये तभी होता है, जब सपना सच हो। मैं हर बार बोलता हूं कि सपना सच होना चाहिए। मेहनत और ये सब आएगा। लेकिन सपना सच होना चाहिए। मधुर ने भी मिथुन दा की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें हमेशा ही एडवांस में पेमेंट कर देते थे। इस वीडियो को देख मिथुन के चाहने वालों ने राहत की सांस ली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम