न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नव्या की यह डिश खाकर जया और अगस्त्य के आ गए आंसू, पुलकित-कृति ने दिखाई संगीत सेरेमनी की झलक

इन दिनों नव्या नवेली नंदा का पॉडकास्ट शो ‘व्हाट द हैल नव्या’ का दूसरा सीजन काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसमें बच्चन फैमिली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 2:08:55

2 News : नव्या की यह डिश खाकर जया और अगस्त्य के आ गए आंसू, पुलकित-कृति ने दिखाई संगीत सेरेमनी की झलक

इन दिनों नव्या नवेली नंदा का पॉडकास्ट शो ‘व्हाट द हैल नव्या’ का दूसरा सीजन काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसमें बच्चन फैमिली की तीन पीढ़ी की महिलाएं जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और नव्या पारिवारिक बातें शेयर करने के साथ अलग-अलग टॉपिक पर अपने विचार व्यक्त करती हैं। विचार नहीं मिलने से तीनों में कई दफा नोक-झोंक भी देखने को मिलती है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में बच्चन परिवार के खान-पान को लेकर बात हुई। नव्या ने कुकिंग से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया।

नव्या ने कहा कि एक बार मैंने ऐसा पास्ता बनाया जिसे खाकर नानी (जया बच्चन) और भाई (अगस्त्य नंदा) रोने लगे। इसमें मैंने इतनी ज्यादा मिर्च डाल दी कि खाते वक्त उन दोनों के आंसू आ रहे थे। दरअसल मुझे स्पाइसी खाना पसंद है। मेरा आलियो-इ-ओलियो पास्ता काफी स्पाइसी बना था फिर भी नानी व भाई दोनों ने इसे खा लिया। हमारे घर में आलू छिलका सबको पसंद है। नव्या जो कि खुद को अच्छा कुक समझती हैं, उनकी नानी ने टांग भी खींची।

हालांकि श्वेता ने खुद को सबसे अच्छा कुक बताया। इस दौरान नव्या ने बताया कि बच्चन फैमिली में कुछ डिश के नाम लोगों के नाम पर भी हैं। जैसे नानी मां की खिचड़ी जो कि बंगाली स्टाइल में बनती है। मामा टोस्ट। यह एक सैंडविच है, जिसे नानी एक अलग अंदाज से बनाती हैं। नव्या के आलू, श्वेता बच्चन का पास्ता। यह नाना (अमिताभ बच्चन) को काफी पसंद है।

कोई और बनाता है तो वे मम्मी को बनाने के लिए बोल देते हैं। श्वेता ने मजाक में कहा कि अगस्त्य के नाम पर कोई डिश नहीं है। इस पर जया ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “अभिषेक के नाम पर भी कोई व्यंजन का नाम नहीं है। हालांकि अभिषेक हमेशा कहता जरूर रहता है कि वह अद्भुत मटन करी बनाता है। लेकिन अभी तक मैंने उसके हाथों की मटन करी देखी नहीं है।” नव्या ने साल 2022 में शो शुरू किया था।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 15 मार्च को की थी शादी

एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने 15 मार्च को आईटीसी मानेसर में शादी कर ली और तब से वे शादी के जश्न का मजा ले रहे हैं। एक दिन पहले कुछ प्यारी मेहंदी तस्वीरों के बाद आज शुक्रवार (22 मार्च) को कृति ने संगीत की दीवानगी भरी तस्वीरें साझा की हैं। कृति ने इसके लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया। पहली तस्वीर में देख सकते हैं कि पुलकित पत्नी के साथ डांस करते हुए उन्हें करीब से पकड़ रहे हैं और प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं।

अगली फोटो में वे दिल खोल कर डांस कर रहे हैं। तीसरी तस्वीर में कृति ढोल पर बैठकर डांस और मस्ती करती दिखीं। अगली दोनों तस्वीर में कपल एक अंतरंग पल साझा कर रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति ने लिखा, “संगीत शायद सबसे महाकाव्य उत्सव था! वहां कोई पक्ष नहीं था, बस एक बड़ा खुशहाल परिवार अपने दो बच्चों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आ रहा था! सम्राट और खरबंदा की टीम परफेक्ट थी।”

कृति ने संगीत पार्टी में नीले रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। साथ ही पुलकित ब्लैक कलर के डिजायनर सूट में जंच रहे थे। तस्वीरों ने इस वक्त इंटरनेट की दुनिया में खूब धमाल मचाया है जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही छाने लगी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम