न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ को कभी ‘तुम’ नहीं कहतीं जया, नव्या को बताई ये बातें भीं, सतीश के लिए भावुक हुए अनुपम

'व्हाट द हेल नव्या' एक पॉडकास्ट सीरीज है जिसका हाल ही में OTT पर दूसरा सीजन शुरू हुआ है। इसमें सदी के महानायक अमिताभ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Feb 2024 12:35:56

2 News : अमिताभ को कभी ‘तुम’ नहीं कहतीं जया, नव्या को बताई ये बातें भीं, सतीश के लिए भावुक हुए अनुपम

'व्हाट द हेल नव्या' एक पॉडकास्ट सीरीज है जिसका हाल ही में OTT पर दूसरा सीजन शुरू हुआ है। इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन, उनकी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन/दोहिती नव्या नवेली नंदा को तीन पीढ़ियों के रूप में दिखाया गया है जो प्यार, काम और जीवन पर विचार शेयर करती हैं। शो में हाल ही जया ने अपने और अमिताभ से जुड़ी कुछ बातें बताईं। जया ने डेटिंग और रिश्तों पर विचार व्यक्त किए।

जया ने 25 साल की उम्र में शादी की थी और शादी को 50 साल से ज्यादा हो गए हैं। बातचीत के दौरान नव्या ने पूछा कि जया रिश्ते में किस चीज को गलत मानती हैं यानी उनके लिए एक रिलेशनशिप में क्या रेड फ्लैग है, इस पर जया ने कहा कि बुरा व्यवहार उनके लिए एक रिश्ते में सबसे खराब बात है। जया ने कहा कि एक चीज जो मुझे वास्तव में नही पसंद है वह यह है कि जब लोग 'तू' और 'तुम' कहते हैं, चाहे वह किसी से भी हो।

क्या आपने कभी मुझे अपने नानाजी से 'तुम' का प्रयोग करते हुए बात करते हुए सुना है? मुझे लगता है कि इन चीजों के लिए सचेत प्रयासों की आवश्यकता होती है, जो आपकी पीढ़ी नहीं करती है। जब तक आप किसी का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक प्यार नहीं होगा। सीमाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं।

जब नव्या ने जया से पूछा कि उनके लिए प्यार का क्या मतलब है तो उन्होंने कहा, 'अनुकूलता, समझ, समायोजन। मुझे याद है, मेरी सास (तेजी बच्चन) हमेशा कहा करती थीं कि तुम लोगों से जितनी कम उम्मीद करोगे, तुम्हें जीवन में उतनी ही कम निराशा का सामना करना पड़ेगा। मैं उसका पालन करने की कोशिश करती हूं।

सतीश कौशिक की अंतिम फिल्म ‘कागज 2’ का पोस्टर शेयर कर अनुपम ने लिखा...

अभिनेता सतीश कौशिक ने 9 मार्च 2023 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके जाने से उनके जिगरी दोस्त अभिनेता अनुपम खेर काफी टूट गए। अब अनुपम ने गुरुवार (8 फरवरी) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सतीश की आखिरी फिल्म ‘कागज 2’ का पोस्टर शेयर किया है। बता दें कि 7 जनवरी 2021 को सतीश लिखित और निर्देशित फिल्म ‘कागज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हुई थी। इसको खूब पसंद किया गया।

अब इसके सीक्वल का पोस्टर रिलीज हुआ है। अनुपम ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- “सबसे प्यारे सतीश कौशिक। आपके जुनूनी प्रोजेक्ट का ट्रेलर और दुर्भाग्य से आखिरी प्रोजेक्ट ‘कागज 2’ कल रिलीज हो रहा है। मैं जानता हूं कि इस फिल्म को बनाने के लिए आपने कितनी मेहनत की, लेकिन अब हम सब ये सुनिश्चित करेंगे कि इस फिल्म की चमक पूरी दुनिया में पहुंचे। आपको हमेशा प्यार।” उल्लेखनीय है कि अनुपम और सतीश ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। सतीश के निधन के बाद से ही अनुपम उनके परिवार की देखभाल कर रहे हैं।

वे अक्सर सतीश की बेटी का खास ख्याल रखते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। ‘कागज 2’ में एक आम आदमी के संघर्ष को दर्शाया गया है, जिसके जीवन के अधिकार का विरोध और रैलियों द्वारा उल्लंघन किया जाता है। यह फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी। शशि सतीश कौशिक, रतन जैन और गणेश जैन द्वारा निर्मित यह फिल्म सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट एलएलपी और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्शन में है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम