न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जवान’ ने 6 दिन में ही पार किया 600 करोड़ कमाई का आंकड़ा, नाना पाटेकर ने साधा ‘जवान’ और ‘गदर 2’ पर निशाना

इन दिनों बॉलीवुड काफी खुश है। वजह है एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में ‘गदर 2’ और ‘जवान’। दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 1:32:41

‘जवान’ ने 6 दिन में ही पार किया 600 करोड़ कमाई का आंकड़ा, नाना पाटेकर ने साधा ‘जवान’ और ‘गदर 2’ पर निशाना

इन दिनों बॉलीवुड काफी खुश है। वजह है एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में ‘गदर 2’ और ‘जवान’। दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इधर सनी देओल की ‘गदर 2’ का तूफान पूरी तरह थमा भी नहीं कि उधर शाहरुख खान की ‘जवान’ की सुनामी आ गई। ‘जवान’ भी नित नए कीर्तिमान रचने में लगी है। फैंस इस पर जबरदस्त प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई इसके नशे में चूर दिख रहा है और इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी इसका खुमार देखते ही बन रहा है।

यह देश के साथ पूरी दुनिया में छाई हुई है। गुरुवार (7 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘जवान’ की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने केवल 6 दिनों में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। पांचवें दिन तक इसने 575.80 करोड़ रुपए का का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार (12 सितंबर) को इसने 600 करोड़ का मील का पत्थर छू लिया। अगर हम भारत में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ ने रिलीज के छठे दिन 26.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

इसकी भारत में कुल कमाई 345.58 करोड़ रुपए हो गई है। एटली के डायरेक्शन वाली ‘जवान’ 300 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी है। इसे दुनियाभर में 3 भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में 5 हजार स्क्रीन्स पर उतारा गया है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर की खास भूमिका है। दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का स्पेशल कैमियो है।

jawan,gadar 2,shahrukh khan,nayanthara,jawan worldwide collection,sunny deol,atlee,nana patekar,the vaccine war

कुछ ऐसी ही घिनौनी फिल्में बन रही हैं आजकल : नाना पाटेकर

नाना पाटेकर को फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक माना जाता है। उनकी एक्टिंग काफी दमदार है। 72 वर्षीय नाना ने अब तक के करिअर में ज्यादातर फिल्मों में लीक से हटकर रोल करते हुए चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को अंजाम दिया है। अब नाना ने नाम लिए बगैर ‘गदर 2’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों पर निशाना साधा है। नाना जल्द ही डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर नाना ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।

नाना ने कहा कि आजकल कोई भी फिल्म हिट हो रही हैं। हाल ही में एक फिल्म जबरदस्त चली। मैं इसे देखने गया था, मुझसे वो झेली नहीं गई। लेकिन वो फिल्म बहुत चल रही है। चूंकि वो फिल्म अब चल गई, तो हम बार-बार उसी तरह की फिल्म बनाएंगे और दर्शकों को देखने के लिए मजबूर करेंगे। अब मैं एक्टर हूं। कल को मैं अपने बेटे को एक्टर बनाना चाहता हूं, चाहे उसकी औकात हो न हो। लेकिन मैं थोपना चाहता हूं आपके ऊपर।

एक फिल्म नहीं चलेगी, फिर 2 और ऐसे करके 10 फिल्में आएंगी, जिसके बाद उसकी बुराइयां आपको कम दिखने लगेंगी और फिर आप उसे अपनाने लगेंगे। कुछ ऐसी ही घिनौनी फिल्में बन रही हैं आजकल.. जिन्हें हमें देखने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार