न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख ने दुबई से किया ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज, बॉलीवुड के ‘बादशाह’ ने सुहाना की इस अंदाज में की तारीफ

सुपरस्टार शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह अगले गुरुवार (7 सितंबर) को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 12:52:27

शाहरुख ने दुबई से किया ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज, बॉलीवुड के ‘बादशाह’ ने सुहाना की इस अंदाज में की तारीफ

सुपरस्टार शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह अगले गुरुवार (7 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ समय पहले शाहरुख ने इसका प्रीव्यू शेयर किया था जिसमें वो अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे थे। साथ ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की झलक भी देखने को मिली थी। आज गुरुवार (31 अगस्त) को शाहरुख ने दुबई से फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

यह रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। ट्रेलर में शाहरुख का भरपूर एक्शन देखने को मिला। शाहरुख के लुक पर काफी काम किया गया है। वे 5 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 'एक राजा था, भूखा-प्यासा घूम रहा था जंगल में...' के साथ ट्रेलर की शुरुआत होती है। शाहरुख की आवाज के साथ ही थ्रिलिंग ट्रेलर शुरू होता है।

ट्रेलर के बीच आलिया भट्ट का भी नाम लिया जा रहा है। नयनतारा सॉलिड अंदाज में कॉप बनी नजर आ रही हैं। दीपिका तेज बारिश के बीच शाहरुख को पटखनी देती नजर आ रही हैं। विलेन बने विजेय सेतुपति खुंखार नजर आ रहे हैं। ‘जवान’ की विदेशों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके लाखों टिकट बिक चुके हैं।

‘जवान’ को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले बुधवार को फिल्म का चेन्नई में ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च इवेंट किया गया। इस दौरान यहां शाहरुख, विजय सेतुपति से लेकर एटली कुमार समेत कई लोग इवेंट में शामिल हुए। यहां शाहरुख का ग्रैंड वेलकम किया गया, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। यह इवेंट एक स्थानीय कॉलेज में रखी गई थी।

jawan movie,jawan trailer,shahrukh khan,suhana khan,the archies,nayanthara,deepika padukone,vijay sethpathi

शाहरुख खान ने सुहाना की को-स्टार के लिए कही यह बात

शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान में जबरदस्त बोंडिंग है। शाहरुख अक्सर सुहाना की हौसला अफजाई करते दिखते हैं। अब शाहरुख ने सुहाना की एक फोटो फैंस के लिए शेयर करते हुए उनकी खूब तारीफ की है। शाहरुख ने सुहाना की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की है। सुहाना कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। सुहाना के साथ एक बिल्ली भी है।

सुहाना ने ब्लैक ऑफ शोल्डर टीशर्ट पहनी है और बालों में बन बनाया हुआ है। शाहरुख ने कैप्शन में लिखा - “मेरे फेवरेट प्लेस में...तुम्हें कैमरे के सामने देखकर खुशी हुई सुहाना। बहुत ही कम्फर्टेबल और खूबसूरत लग रही हो तुम और ग्लो कर रही हो। मुझे तुम पर गर्व है। शायद तुम्हारे को-स्टार को कैमरा फेस करने के लिए थोड़ी कोचिंग लेने की जरूरत है। शाहरुख बिल्ली को को-स्टार बता रहे हैं।

सुहाना ने पिता के नोट का जवाब देते हुए लिखा, 'मैं आपसे प्यार करती हूं शाहरुख खान, और आगे जो होने वाला है उसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं! लेकिन मुझे लगता है कि बिल्ली म्याऊं जैसी है।' 'द आर्चीज' की बात करें तो इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा एक पोस्टर के साथ की गई जिसमें सुहाना, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा शामिल थे। फिल्म का प्रीमियर 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार