न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जवान’ के लिए रहा ‘सुपर संडे’, 300 करोड़ की ओर बढ़ी मूवी, ‘गदर 2’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई भी जानें

शाहरुख खान की मूवी ‘जवान’ के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में रविवार सुपर संडे साबित हुआ। छुट्टी का दिन होने से फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 11:43:50

‘जवान’ के लिए रहा ‘सुपर संडे’, 300 करोड़ की ओर बढ़ी मूवी, ‘गदर 2’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई भी जानें

शाहरुख खान की मूवी ‘जवान’ के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में रविवार सुपर संडे साबित हुआ। छुट्टी का दिन होने से फिल्म का मजा लूटने के लिए फैंस सिनेमाघरों में टूट पड़े। ‘जवान’ ने रिलीज के चौथे दिन सभी भाषाओं में मिलाकर 82 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने भारत में कुल 287.06 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। सोमवार को यह 300 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।

‘जवान’ ने पहले दिन 74.50 करोड़, दूसरे दिन 53.23 करोड़ और तीसरे दिन 77.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने चार दिनों में दुनियाभर में 470 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है। उल्लेखनीय है कि ‘जवान’ को साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार ने बनाया है। इसमें शाहरुख के साथ साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा व सान्या मल्होत्रा के भी अहम रोल हैं।

फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल है। इसमें शाहरुख डबल रोल में हैं - एक सीक्रेट एजेंट और एक चोर के किरदार में। शाहरुख के कई अवतार देखने को मिले। फिल्म में रोमांस तो सिर्फ नाम मात्र का है, बल्कि ये फिल्म भी ‘पठान’ की तरह ही फुल एक्शन पैक्ड फिल्म है। शूटिंग पुणे, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, राजस्थान और औरंगाबाद में की गई।

jawan,dream girl 2,gadar 2,shahrukh khan,nayanthara,sunny deol,ayushmann khurrana,ananya panday,ameesha patel

रविवार को ‘गदर 2’ ने कमाए इतने करोड़ रुपए, ‘ड्रीम गर्ल 2’ 100 करोड़ के करीब

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज के पहले दिन से टिकट खिड़की पर तूफान मचाया हुआ है। फिल्म का सिनेमाघरों में रिलीज का यह 5वां हफ्ता चल रहा है और इसने अभी भी पकड़ बनाई हुई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कमाई में गिरावट जारी है। सैकनिल्क के अनुसार 'गदर 2' ने रिलीज के 31वें दिन रविवार को 1.60 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

अब फिल्म का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 513.85 करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर में इसकी कमाई 700 करोड़ रुपए की ओर है। 'गदर 2' इस साल सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर है। पहला स्थान 543.09 करोड़ रुपए के साथ शाहरुख खान की 'पठान' का है। आपको बता दें कि 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।

इसमें अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा भी अहम किरदारों में हैं। दूसरी ओर, आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ‘ड्रीम गर्ल 2’ रिलीज के 17 दिनों के इंतजार के बाद अब 100 करोड़ का आंकड़े छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। इसने रविवार को 1.50 करोड़ रुपए कमाए। इसका अब तक 99.47 करोड़ का बिजनेस हो चुका है। यह फिल्म 32 करोड़ के बजट में बनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार