न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

300 करोड़ी क्लब में शामिल हुई ‘जवान’, साल की तीसरी फिल्म बनी, अर्जुन-मलाइका और अनुपम ने ऐसे की तारीफ

शाहरुख खान अब तक के करिअर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। अब इस फेहरिश्त में एक नाम और जुड़ गया है। हाल ही रिलीज हुई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 11:22:30

300 करोड़ी क्लब में शामिल हुई ‘जवान’, साल की तीसरी फिल्म बनी, अर्जुन-मलाइका और अनुपम ने ऐसे की तारीफ

शाहरुख खान अब तक के करिअर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। अब इस फेहरिश्त में एक नाम और जुड़ गया है। हाल ही रिलीज हुई शाहरुख की ‘जवान’ सारे स्पीड ब्रेकर पार कर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। सिनेमाघरों में गुरुवार (7 सितंबर) को दस्तक देने वाली ‘जवान’ के 5वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk के अनुसार फिल्म ने सोमवार (11 सितंबर) को 30 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

इसने महज 5 दिन में भारत में 316.16 करोड़ रुपए कमा डाले। इसी के साथ यह इस साल की तीसरी ऐसी फिल्म बन चुकी है जिसने 300 करोड़ के क्लब में कदम रख दिया है। इससे पहले शाहरुख की ही फिल्म 'पठान' और सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' यह मील का पत्थर छू चुकी है। 'पठान' ने 543 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।

‘जवान’ ने दुनियाभर में 550 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही शाहरुख ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि फैंस में उनका चार्म आज भी कायम है। कुछ फिल्में फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ने इंडस्ट्री से कुछ समय का ब्रेक लिया था।

jawan,shahrukh khan,arjun kapoor,malaika aroora,anupam kher,nayanthara,atlee,jawan movie,box office collection

अर्जुन कपूर ने लिखा-शाहरुख खान सिर्फ एक किंग...

एक्टर अर्जुन कपूर ने ‘जवान’ देखकर शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा की भी जमकर तारीफ की है। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने जवान का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा–‘शाहरुख खान सिर्फ एक किंग। उफ्फफ बहुत बढ़िया। नयनतारा हमारी तरफ आपका स्वागत है। अब हम आपको जाने नहीं देंगे।’ इसके साथ अर्जुन ने डायरेक्टर एटली की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा-‘एटली सर वाओ।’

इससे पहले अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर 'जवान' की तारीफ करते हुए एक स्टोरी शेयर की। इसे देखकर पता चल रहा है कि मलाइका थिएटर में फिल्म देख रही हैं। मलाइका ने लिखा-‘शाहरुख आपके जैसा कोई नहीं, सिर्फ आप ही एक किंग हैं।’ आपको बता दें कि साल 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ में मलाइका ‘छैया छैया’ गाने पर शाहरुख के साथ थिरकती दिखी थीं। अनुपम खेर भी ‘जवान’ के कायल हो गए।

अनुपम ने ट्वीट करते हुए लिखा-‘मेरे प्यारे शाहरुख....अभी-अभी अमृतसर में ऑडियंस के साथ आपकी फिल्म देखकर निकला हूं। मजा आ गया। एक्शन, पिक्चर का स्केल, आपकी अदा और परफॉर्मेंस बहुत ही उम्दा है। एक-दो जगह तो मैंने सीटी भी मार दी थी। हर किसी का काम बहुत पसंद आया। पूरी टीम को ढेर सारी बधाई, खासतौर पर राइटर और डायरेक्टर एटली को। मुंबई वापस आकर गले लगा के जरूर बोलूंगा-ओ पोची, ओ कोकी, ओ पोपी, ओ लोला।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार