न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जवान’ 400 करोड़ पार, जानें 9वें दिन की कमाई, दीपिका को मां के रोल के लिए शाहरुख ने ऐसे मनाया

शाहरुख खान की ‘जवान’ भी सनी देओल की ‘गदर 2’ के पदचिह्नों पर चल रही है। इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 11:25:53

‘जवान’ 400 करोड़ पार, जानें 9वें दिन की कमाई, दीपिका को मां के रोल के लिए शाहरुख ने ऐसे मनाया

शाहरुख खान की ‘जवान’ भी सनी देओल की ‘गदर 2’ के पदचिह्नों पर चल रही है। इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार ‘जवान’ ने रिलीज के 9वें दिन शुक्रवार (15 सितंबर) को भारत में 21 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही उसने 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लिया।

फिल्म अब तक कुल 410.88 करोड़ रुपए कमा चुकी है। अपने दूसरे वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर कलेक्शन के नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की संभावना है। एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु व हिंदी में रिलीज हुई। इसने पहले दिन 75 करोड़ रुपए की कमाई के साथ हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया।

इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों की लिस्ट में ‘जवान’ सर्वाधिक कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर है। जनवरी में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 543.05 करोड़ रुपए है। दूसरे स्थान पर ‘गदर 2’ है। 11 अगस्त को रिलीज के बाद ‘गदर 2’ अब तक 517.06 करोड़ रुपए अपनी झोली में डाल चुकी है। ‘जवान’ शाहरुख और गौरी खान के फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। ‘जवान’ ने गुरुवार (14 सितंबर) तक दुनियाभर में 696.67 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी।

jawan,shahrukh khan,deepika padukone,atlee kumar,pathan,jawan box office collection,deepika mother role

‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ गाने की शूटिंग के दौरान दीपिका ने शाहरुख को भरी थी हामी

‘जवान’ में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने छोटे से किरदार से भी लोगों का दिल जीतने में सफल रहीं। दीपिका मां की भूमिका में हैं और खास बात ये है कि वे पहली बार किसी फिल्म में मां बनी हैं। हाल ही में फिल्म की सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें शाहरुख ने यह खुलासा किया कि दीपिका इस रोल के लिए कैसे तैयार हुईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख व दीपिका के साथ एटली, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और लेहर खान भी मौजूद थे।

शाहरुख बोले कि एटली ने जब मुझे ये बताया कि एक कैमियो रोल के लिए वो दीपिका को लेना चाहते हैं और ये ऑफर में उनके पास लेकर जाऊं और उन्हें मनाऊं, तो मुझे थोड़ा अजीब लगा। मैंने फिल्म ‘पठान’ के सेट पर ही दीपिका से इस बारे में बात कर ली थी। जब हम ‘बेशर्म रंग’ गाने की शूटिंग कर रहे थे तो मैं सेट पर देख रहा था और पास में मेरी मैनेजर पूजा खड़ी थीं।

मैंने पूजा से कहा कि तुम जाकर दीपिका से पूछो कि क्या वो मेरी अगली फिल्म में एक मां का रोल प्ले करना चाहेंगी। पूजा दो सैकंड में ही वापस आ गईं और कहा कि दीपिका ने हामी भर दी है। दीपिका ने कहा कि जब शाहरुख कहें, मैं रेडी हूं। आपको बता दें कि दीपिका ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार