न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गद्दार का बेटा बताने पर भड़के जावेद अख्तर ने दिया यह जवाब, इस मशहूर प्रोड्यूसर का हुआ निधन

मशहूर कवि, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर (79) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उनके द्वारा लिखी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jul 2024 2:29:29

2 News : गद्दार का बेटा बताने पर भड़के जावेद अख्तर ने दिया यह जवाब, इस मशहूर प्रोड्यूसर का हुआ निधन

मशहूर कवि, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर (79) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उनके द्वारा लिखी गई कई फिल्में सुपरहिट रहीं, जबकि बेशुमार गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। जावेद बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वे समाज के किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने जावेद और उनके परिवार की आलोचना कर उन्हें गद्दार का बेटा बताया था। जावेद ने उस पर पलटवार किया है।

दरअसल एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आपके पिता ने पाकिस्तान को सिर्फ मुसलमानों के लिए एक राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, फिर प्रगतिशील लेखक की आड़ में उन्होंने भारत में रहना चुना। आप गद्दार के बेटे हैं जिसने धर्म के आधार पर हमारे देश का विभाजन किया, अब आप कुछ भी कहें लेकिन ये सच है।” इस टिप्पणी से आहत जावेद ने यूजर को करारा जवाब दिया।

जावेद ने लिखा, “यह तय करना मुश्किल है कि आप अज्ञानी हैं या पूर्ण मूर्ख हैं। 1857 से मेरा परिवार स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहा है और जेल और काला पानी की सजा काट चुका है। जब संभवतः आपके बाप-दादा अंग्रेज सरकार के जूते चाट रहे थे।” इससे पहले जावेद से जब किसी ने अमेरिका में राष्ट्रपति बनने को लेकर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा की संभावनाओं के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कई बार अपनी राय व्यक्त की है और अभी भी इस पर कायम हूं कि केवल मिशेल ही अमेरिका को ट्रंप से बचा सकती हैं।”

इस पर यूजर ने नस्लवादी कटाक्ष करते हुए पूछा था कि आप उनसे बहुत प्यार करते हैं? तब जावेद ने लिखा, “यह आपके परिवार की बहुत ही गैरजिम्मेदारी है कि उन्होंने अभी तक आपको किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती नहीं कराया है। यार, तुम बीमार हो और तुम्हें मदद की सख्त जरूरत है।”

javed akhtar,lyricist javed akhtar,script writer javed akhtar,javed akhtar social media user,titanic,avtaar,jon landau,producer jon landau

‘अवतार’ और ‘टाइटैनिक’ के प्रोड्यूसर जॉन लैंडो ने दुनिया को कहा अलविदा

मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। साइंस फिक्शन फिल्म ‘अवतार’ और ‘टाइटैनिक’ जैसी ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले दिग्गज निर्माता जॉन लैंडो का निधन हो गया है। वे 63 साल के थे। लैंडो अपने पीछे बेटे जेमी और जोडी के साथ पत्नी जूली को पीछे छोड़ गए हैं। लैंडो का निधन कैसे हुआ इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ सकी है। बताया जा रहा है कि उनके कैंसर था।

ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित लैंडो ने जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार 2’ में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘टाइटैनिक’ में भी उनका योगदान काफी सराहनीय रहा था। फिल्म को तीन बार ऑस्कर अवार्ड मिले। इसमें लैंडो के साथ फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून का भी पूरा योगदान रहा।

कैमरून ने लैंडो के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। लैंडो ने करिअर की शुरुआत साल 1980 में की थी। उस वक्त लैंडो ने करिअर बतौर प्रोडक्शन मैनेजर शुरू किया था। बाद में उन्होंने कैमरून के साथ हाई बजट फिल्मों का निर्माण किया। दोनों ने मिलकर 11 बार ऑस्कर नॉमिनेशन भी जीते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क