न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर की अमिताभ से तुलना के सवाल पर अख्तर ने दिया यह जवाब, करण ने Big B की ऐसे की तारीफ

रणबीर कपूर की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Sep 2024 1:30:57

2 News : रणबीर की अमिताभ से तुलना के सवाल पर अख्तर ने दिया यह जवाब, करण ने Big B की ऐसे की तारीफ

रणबीर कपूर की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली और इसने देश-दुनिया में ताबड़तोड़ कमाई की। यह रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। मूवी में रणबीर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल ने भी अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। हालांकि इस फिल्म के कई सीन और डायलॉग्स को लेकर काफी आलोचना भी हुई। मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर ने भी इस मूवी पर निशाना साधा था।

अब एक बार फिर से उन्होंने कुछ टिप्पणी की है, जो सबका ध्यान खींच रही है। अख्तर ने 'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ बातचीत में भारतीय सिनेमा में 'एंग्री यंग मैन' के आदर्श स्वरूप के विकार पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज एंग्री यंग मैन का किरदार पर्दे से गायब हो गया है। अख्तर ने अमिताभ बच्चन की भूमिकाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि उसके पीछे उनका दर्द दिखता था जोकि मॉडर्न डे एक्टर्स के कैरेक्टर में गायब रहता है।

ऐसे एंग्री यंग मैन अब कहा देखने को मिलते हैं, वो गायब हो गए हैं। इसके बाद जावेद से पूछा गया कि क्या 'एनिमल' में रणबीर की भूमिका उन्हें अमिताभ जैसा महान स्टार नहीं बना पाएगी?' तो अख्तर ने कहा कि नहीं, नहीं। मैं रणबीर के लिए एक फिल्म जरूर लिख सकता हूं जो उनका काम आसान करे। ऐसा बोलते हुए अख्तर मुस्कुरा दिए। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई डॉक्युमेंट्री वेब सीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ को लेकर अख्तर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनके जोड़ीदार सलीम खान के बारे में भी बताया गया है।

javed akhtar,writer javed akhtar,animal movie,angry young man,ranbir kapoor,amitabh bachchan,karan johar,big b,filmmaker karan johar

करण जौहर ने पॉडकास्ट में अमिताभ को बताया पावर का दूसरा नाम

फिल्ममेकर करण जौहर के खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। उनकी डायरेक्टर के रूप में पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी, जो सफल साबित हुई। करण ने हाल ही में एक पॉडकास्ट ‘जाने मन’ के दौरान कई बातें शेयर कीं। इस पॉडकास्ट में रैपिड फायर राउंड हुआ। जब उन्हें पावर और शांति शब्द के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पावर के लिए अमिताभ बच्चन का नाम सुझाया और शांति के लिए दिवंगत आध्यात्मिक गुरु दादा वासवानी का।

करण ने कहा कि मुझे लगता है कि अमिताभ में वह पावर है, जब किसी कमरे में वे प्रवेश करते हैं, तो ज्यातदातर लोग खड़े हो जाते हैं और उन्हें पता नहीं होता कि वे क्यों खड़े हैं। असल में यही सच्ची शक्ति है। शांति के लिए दादा वासवानी का नाम लेते हुए करण ने कहा कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। मुझे उनसे मिलकर शांति महसूस हुई और मैंने उनका साक्षात्कार लिया। यकीन मानिए, आध्यात्मिक दुनिया के लोगों से कभी इतना प्रभावित नहीं हुआ।

लेकिन मैं उनकी उपस्थिति से बहुत प्रभावित हुआ और मुझे शांति महसूस हुई। मुझे एक इंसान के तौर पर अपने सफर पर गर्व है और मैं इसे किसी भी तरह अलग तरीके से जीने का प्रयास नहीं करूंगा। मैं जो कुछ भी करता हूं, वह खुद के लिए है, बिना किसी खेद के। मैं बस अपनी सच्चाई जीना चाहता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री