न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जावेद ने ‘डंकी’ के इस गाने के लिए चार्ज की यह मोटी रकम, कंगना को साल 2023 में मिली यह सीख

मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर कई सालों से बॉलीवुड का अहम हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने सलमान खान के पिता दिग्गज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 7:34:33

2 News : जावेद ने ‘डंकी’ के इस गाने के लिए चार्ज की यह मोटी रकम, कंगना को साल 2023 में मिली यह सीख

मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर कई सालों से बॉलीवुड का अहम हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने सलमान खान के पिता दिग्गज लेखक सलीम खान के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। साथ ही फैंस के लिए अनगिनत बेहतरीन एक से बढ़कर एक गीत लिखे हैं, जिनके बोल (लिरिक्स) यादगार हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में काम करते हुए पांच दशक से ज्यादा हो गए हैं। फिलहाल वे शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ के कारण चर्चाओं में हैं।

दरअसल 78 वर्षीय अख्तर ने इस फिल्म का गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ लिखा है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में इमोशंस कूट-कूटकर भरे हुए हैं और जिन्हें सुनकर हर कोई भावुक हुए जा रहा है। इसे सोनू निगम ने पूरी शिद्दत के साथ गाया है। ‘फिल्म इनफॉर्मेशन मैग्जीन’ की रिपोर्ट कहती है कि अख्तर ने यह गाना लिखने के लिए कुछ खास शर्तें रखी थीं। वे चाहते थे कि गाने के लिए उन्हें अलग से क्रेडिट दिया जाए और फिल्म के अन्य गीतकारों के साथ उनके नाम को न दिखाया जाए।

दूसरा उनका नाम स्क्रीन पर उतनी देर के लिए दिखे, जितनी देर के लिए राजकुमार हिरानी का नाम दिखेगा। रिपोर्ट के अनुसार अख्तर ने यह गाना लिखने के लिए 25 लाख रुपए फीस ली। बॉलीवुड के इतिहास में शायद ही किसी ने एक गीत के बदले इतने रुपए बटोरे होंगे। बता दें कि अख्तर कुछ दिन पहले ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं’ शो होस्ट कर रहे थे।

उन्होंने ‘डंकी’ के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं फिल्म के लिए अक्सर सिर्फ एक गाना नहीं लिखता। राजू हिरानी साहब ने मुझे फिल्म के लिए एक ही गाना लिखने के लिए कहा। मैंने मना कर दिया, पर वे लिखने के लिए कहते रहे। वे बोले-ये गाना आपके अलावा कोई नहीं लिख सकता। तब मैंने कुछ शर्तें रख दीं। वे उन शर्तों को मानने के लिए तैयार हो गए।

javed akhtar,lyricist javed akhtar,dunki movie,shahrukh khan,taapsee pannu,kangana ranaut,kangana year 2023,chandramukhi 2,tejas

कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा लंबा-चौड़ा नोट

कंगना रनौत एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 9.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कंगना ने रविवार (31 दिसंबर) को स्टोरीज सेक्शन में एक नोट लिखा। उन्होंने फैंस के सामने साल 2023 में मिली सीख को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि मेरे अंदर कभी-कभी आउट ऑफ प्लेस की भावनी रहती है। मैंने अपने सपनों का घर, फॉर्म हाउस, कॉटेज बनाए।

मुझे खुशी, संतुष्टि और शांति महसूस हुई लेकिन मुझे कभी भी घर जैसा महसूस नहीं हुआ। धीरे-धीरे यह साफ हो गया कि शायद हम इस शरीर में स्थिर होने के लिए नहीं बने हैं। यह क्षण भर में नष्ट होने वाला है और हमें इसे पहचानना चाहिए और कभी भी आराम से नहीं रहना चाहिए। यह 2023 की मेरी सीख थी, यदि कहीं भी असहज महसूस करते हैं और यह भी महसूस करते हैं कि आप कहीं भी नहीं रह पा रहे हैं, तो याद रखें कि आप अपने घर जा रहे हैं।

कंगना इस साल ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्में कुछ खास नहीं चली। कंगना की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ है, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। कंगना ने साल 2006 में इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा अभिनीत रोमांटिक थ्रिलर ‘गैंगस्टर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी का असली मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला के खुलासों के बाद अब इन 5 पर शिकंजा
राम मंदिर दान चोरी का असली मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला के खुलासों के बाद अब इन 5 पर शिकंजा
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुठभेड़: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश ढेर, गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुठभेड़: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश ढेर, गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल
आगरा के बाद फतेहपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, सोते हुए पति पर पत्नी ने उड़ेला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाया
आगरा के बाद फतेहपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, सोते हुए पति पर पत्नी ने उड़ेला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाया
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
इंदौर में ATM कैश लोडिंग के दौरान 40 लाख का गबन, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, 2 कर्मचारी गिरफ्तार
इंदौर में ATM कैश लोडिंग के दौरान 40 लाख का गबन, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, 2 कर्मचारी गिरफ्तार
'पहली बार अपनी आंखों से मिसाइलें देखीं, हाथ कांपने लगे थे...' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज से केरल की बेटी ने सुनाई युद्ध के बीच की कहानी
'पहली बार अपनी आंखों से मिसाइलें देखीं, हाथ कांपने लगे थे...' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज से केरल की बेटी ने सुनाई युद्ध के बीच की कहानी
बहराइच-गोंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत, 11 यात्री घायल
बहराइच-गोंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत, 11 यात्री घायल
'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' के रचयिता, 125 से ज्यादा फिल्मों को दिए अमर गीत, 44 साल बाद भी कायम है शब्दों का जादू
'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' के रचयिता, 125 से ज्यादा फिल्मों को दिए अमर गीत, 44 साल बाद भी कायम है शब्दों का जादू
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार