न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : माता-पिता के सम्मान पर जावेद ने की सलमान की तारीफ, ‘कॉफी विद करण 8’ में आ सकते हैं सलमान

फैंस के बीच इन दिनों अपने चहेते एक्टर सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Nov 2023 1:12:35

2 News : माता-पिता के सम्मान पर जावेद ने की सलमान की तारीफ, ‘कॉफी विद करण 8’ में आ सकते हैं सलमान

फैंस के बीच इन दिनों अपने चहेते एक्टर सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म इस दिवाली यानी 12 नवंबर को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए आ जाएगी। इस बीच मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने एक कार्यक्रम में सलमान खान की तारीफ कर उनके फैंस को और खुश कर दिया है। अख्तर ने मुंबई में एक इवेंट के दौरान कहा कि सलमान आज भी जिस तरह से अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं, वो बेहद सराहनीय है।

जब माता-पिता का सम्मान करने की बात आती है, तो सलीम खान के बड़े बेटे सलमान, जो देश के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं, ने इसे बखूबी हासिल किया है। सलमान अभी भी अपने पिता से बात करते समय उनकी आंखों में नजर नहीं डालते हैं। ये बहुत ही सराहनीय है। ये जो हमारी परंपरा है, तहजीब है, ये इन बच्चों ने हासिल की है। उन्होंने ‘टाइगर 3’ को लेकर भी सलमान को शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि जावेद को सलमान के पिता सलीम खान के साथ मिलकर कई कल्ट क्लासिक फिल्में लिखने के लिए जाना जाता है। दोनों की जोड़ी सलीम-जावेद के नाम से मशहूर थी। उन्होंने ‘शोले’, ‘यादों की बारात’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘काला पत्थर’, ‘दोस्ताना’, ‘सीता और गीता’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘डॉन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखीं।

javed akhtar,lyricist javed akhtar,writer javed akhtar,salim khan,Salman Khan,koffee with karan 8,karan johar

‘कॉफी विद करण’ शो में पहले भी दो बार आ चुके हैं सलमान

ओटीटी पर टेलीकास्ट होने वाले चैट शो कॉफी विद करण का 8वां सीजन भी हर बार की तरह खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसके अब तक 3 एपिसोड आए हैं। शो का फॉर्मेट ऐसा है जिसमें सेलिब्रिटीज अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े कई खुलासे करते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शो के होस्ट फिल्ममेकर करण जौहर, सलमान का वेलकम करके इस सीजन को खत्म करने का प्लान कर रहे हैं।

सलमान के करण के फेमस काउच की शोभा बढ़ाने की खबर से फैंस रोमांचित हैं। एक चैनल की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी चर्चा है कि सलमान सीजन के फिनाले में नजर आ सकते हैं। करण भी इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। सलमान इससे पहले भी दो बार इस शो में आ चुके हैं। सलमान पहली बार साल 2013 में पिता सलीम खान और साल 2016 में दोनों भाइयों अरबाज व सोहेल खान के साथ आए थे। इस बार शो में अब तक रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, सनी-बॉबी देओल और सारा अली खान व अनन्या पांडे की जोड़ी शो की शोभा बढ़ा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे