न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जावेद ने इस सुपरस्टार से की अगस्त्य की तुलना, ट्रोलिंग पर राहुल से 100 गुना ज्यादा आहत होते हैं सुनील

स्टार किड्स से सजी फिल्म 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह शाहरुख खान की बेटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 2:05:15

2 News : जावेद ने इस सुपरस्टार से की अगस्त्य की तुलना, ट्रोलिंग पर राहुल से 100 गुना ज्यादा आहत होते हैं सुनील

स्टार किड्स से सजी फिल्म 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाति/दोहिते अगस्त्य नंदा की पहली मूवी है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग इन तीनों की एक्टिंग को लेकर रिव्यू दे रहे हैं। किसी को ये पसंद आए तो किसी ने सिरे से नकार दिया। कुछ का मानना है कि ये लंबी रेस के घोड़े हैं, तो कुछ कह रहे हैं चार दिन की चांदनी और फिर अंधेरी रात।

इस बीच मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर इनमें से एक के फैन हो गए हैं। जावेद ने 'द आर्चीज' देखने के बाद अगस्त्य की खूब तारीफ की है। जावेद ने अगस्त्य की तुलना दिवंगत दिग्गज हीरो ऋषि कपूर से की है। बता दें कि ‘द आर्चीज’ की डायरेक्टर जोया, जावेद अख्तर की बेटी हैं। जावेद ने लेडिस को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगस्त्य की परफॉर्मेंस देखने के बाद उन्होंने श्वेता बच्चन नंदा से कहा कि उनका बेटा स्टार बनेगा।

जावेद ने कहा, “आजकल हम माचो और टॉक्सिक हीरो वाला ट्रेंड देख रहे हैं, लेकिन अगस्त्य एक मासूम हीरो हैं, जो दिखावेबाजी की दुनिया से दूर है। 'बॉबी' वाले ऋषि कपूर के बाद से अब तक दर्शकों ने ऐसा मासूम हीरो नहीं देखा। ऋषि के 50 साल पहले डेब्यू के बाद अगस्त्य चमकता हुआ टैलेंट है।” उल्लेखनीय है कि अमिताभ के करिअर में जावेद और सलमान खान के पिता मशहूर लेखक सलीम खान का अहम रोल रहा है। सलीम-जावेद की जोड़ी ने ही अमिताभ को स्टार बनाया और उन्हें एंग्री यंगमैन की इमेज दी थी।

javed akhtar,agastya nanda,the archies,rishi kapoor,zoya akhtar,suniel shetty,kl rahul,lokesh rahul,athiya shetty

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और राहुल की इसी साल हुई थी शादी

एक्टर सुनील शेट्टी ने कई सालों तक अपनी फिल्मों के माध्यम से फैंस का मनोरंजन किया। इन दिनों वे बॉलीवुड में कम ही एक्टिव दिखते हैं। सुनील की बेटी आथिया की शादी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ हुई है। कई बार राहुल की खराब परफॉर्मेंस के चलते उन्हें ट्रोल किया जाता है। अब सुनील ने इस बारे में बात की है।

सुनील ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि राहुल की आलोचना होने पर मैं आथिया को यही समझाता हूं कि हर फील्ड में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं इसलिए कभी मायूस नहीं होना है और लोगों की बातों से प्रभावित नहीं होना है। कोई राहुल को भला-बुरा कहता है या उसे ट्रोल करता है तो मुझे बहुत तकलीफ होती है। राहुल से 100 गुना ज्यादा मुझे तकलीफ होती है। हालांकि राहुल कहेगा मुझे कि इस पर रिएक्ट मत करिए। मेरा बल्ला बोलेगा।

लोगों, सलेक्टर्स और कैप्टन का उस पर पूरा विश्वास है। अगर राहुल और अथिया को कोई दुख पहुंचाता है तो मुझे उनसे 100 गुना ज्यादा बुरा लगता है। उल्लेखनीय है कि सुनील की राहुल के साथ काफी मजबूत बोंडिंग है। वे हमेशा राहुल की जमकर तारीफ करते हैं। अथिया-राहुल की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे