न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देख भी नहीं पा रही हैं जैस्मिन, अचानक हुई यह दिक्कत, ‘बैड न्यूज’ सहित इन 4 फिल्मों का जानें हाल

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखों में कुछ दिक्कत हुई है। इस वजह से उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और वो देख भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jul 2024 1:21:59

2 News : देख भी नहीं पा रही हैं जैस्मिन, अचानक हुई यह दिक्कत, ‘बैड न्यूज’ सहित इन 4 फिल्मों का जानें हाल

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखों में कुछ दिक्कत हुई है। इस वजह से उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और वो देख भी नहीं पा रही हैं। जैस्मिन की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूत्रों के अनुसार जैस्मिन के लेंस में कुछ समस्या आ गई थी। इसके बाद से उन्होंने आंखों में पट्टी बांध ली। जैस्मिन ने कहा कि मैं 17 जुलाई को एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली में थी, जिसके लिए तैयार हो रही थीं। मुझे पता नहीं था कि मेरे लेंस में क्या खराबी थी, लेकिन इसे लगाने के बाद मेरी आंखों में दर्द होने लगा और दर्द धीरे-धीरे बदतर हो गया।

मैं तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहती थीं, लेकिन कार्य की प्रतिबद्धता के चलते मैंने तय किया कि इवेंट अटैंड करने के बाद आंखें दिखाऊंगीं। मैंने इवेंट में धूप का चश्मा पहना और टीम ने चीजों को संभालने में मेरी मदद की, क्योंकि एक समय के बाद मैं कुछ भी नहीं देख पा रही थीं। मैं रात में आई स्पेशलिस्ट के पास गई जिन्होंने मुझे बताया कि मेरा कॉर्निया क्षतिग्रस्त हो गया था और उन्होंने मेरी आंखों पर पट्टी बांध दी।

इसके बाद मैं मुंबई वापस आई और यहां आकर डॉक्टर को दिखाया। मुझे बहुत दर्द हो रहा है, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि इसको ठीक होने में 4-5 दिन लगेंगे। जब तक मेरी आंखें ठीक नहीं हो जाती तब तक मुझे अपनी आंखों का खास ख्याल रखना होगा। मैं देख नहीं पा रही हूं इसलिए ये मेरे लिए बहुत मुश्किल होने वाला है।

इसकी वजह से ना सिर्फ देखने बल्कि सोने में भी दिक्कत हो रही है। मैं बस जल्दी ठीक होना चाहती हूं। यह पोस्ट सामने आते ही जैस्मिन के फैंस उनके लिए जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें जैस्मिन हाल ही कलर्स टीवी पर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शैफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आई थीं। जैस्मिन ने अपने दोस्त अली गोनी की खाना बनाने में मदद की थी।

‘बैड न्यूज’ की कमाई में दूसरे दिन हुई थोड़ी सी ही बढ़ोतरी

आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बैड न्यूज’ शुक्रवार (19 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसमें विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग तथा फिल्म की कहानी पसंद की जा रही है। ये फिल्म विक्की के करिअर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपए कमाए थे।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने दूसरे दिन शनिवार (20 जुलाई) को 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई 18.5 करोड़ रुपए हो गई है। इस रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। इसे पैसा वसूल बताया जा रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इसने शनिवार यानी 9वें दिन 91 लाख रुपए का कारोबार किया।

इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 20.06 करोड़ हो गई है। कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन’ का दूसरा भाग ‘इंडियन 2’ लोगों पर अपना जादू नहीं चला सका। ने 9वें दिन 1 करोड़ 78 लाख रुपए बटोरे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 73.48 करोड़ हो गया है। प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ अब भी दमदार प्रदर्शन कर रही है। इसने 24वें दिन 20 जुलाई को 4 करोड़ 59 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई 608.15 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री