न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आंखों में खराबी के बाद पहली बार स्पॉट हुईं जैस्मिन का वीडियो वायरल, ‘शौकन’ गाने पर थिरकीं जान्हवी

हाल ही ‘बिग बॉस 14’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस लगाने से गंभीर समस्या हो गई थी। जैस्मिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Jul 2024 12:46:54

2 News : आंखों में खराबी के बाद पहली बार स्पॉट हुईं जैस्मिन का वीडियो वायरल, ‘शौकन’ गाने पर थिरकीं जान्हवी

हाल ही ‘बिग बॉस 14’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस लगाने से गंभीर समस्या हो गई थी। जैस्मिन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी और बताया था कि उनका कॉर्निया डैमेज हो गया। हालांकि अब उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। जैस्मिन आज बुधवार (24 जुलाई) सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से भी बातचीत की और स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी।

जैस्मिन को पैपराजियों ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान जैस्मिन के चेहरे पर हंसी और ठीक होने की खुशी झलक रही थी। ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि जैस्मिन अपनी कार से उतरती हैं। पैपराजी ने उनसे पूछा कि अब वो कैसी हैं तो उन्होंने थंब दिखाया और हंस पड़ीं। जैस्मिन ने कहा कि उनकी तस्वीरे क्लिक करते हुए फ्लैश का इस्तेमाल न करें। जैस्मिन के लुक पर नजर डालें तो उन्होंने पिंक और ब्लू कलर का कॉर्ड सेट, स्लिप-ऑन और चेहरे पर काला चश्मा लगाया हुआ था।

एक्ट्रेस ने अपने बालों को ओपन रखा था और मिनिमल मेकअप किया हुआ था। जैस्मिन ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए उनका ख्याल रखने के लिए बॉयफ्रेंड अली गोनी की तारीफ की थी। उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में एक इवेंट के लिए दिल्ली आने के दौरान कॉन्टेक्ट लेंस दुर्घटना की वजह से जैस्मिन की आखों का कॉर्निया डैमेज हो गया था, जिसके बाद डॉक्टर ने एक्ट्रेस की आंखों पर पट्टी बांध दी थी। डॉक्टर की सलाह और ट्रीटमेंट के बाद एक्ट्रेस अब पहले से बेहतर हैं और वे काम पर भी लौट आई हैं। जैस्मिन को सही सलामत देख फैंस चैन की सांस ले रहे हैं।

जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ का गाना है ‘शौकन’

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘उलझ’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही इसका पहला गाना ‘शौकन’ रिलीज हुआ था। इसमें जान्हवी जबरदस्त तरीके से थिरकती नजर आई थीं। जान्हवी ने अब इसका मजेदार डांस वीडियो शेयर किया है। जान्हवी ने मंगलवार (23 जुलाई) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की। इसमें वह ब्लैक ट्यूब टॉप और ब्राउन फ्लेयर्ड ट्राउजर पहने हुए ‘शौकन’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

जान्हवी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “कर ले गलतियां… और #शौकन के साथ कभी भी सुरक्षित न खेलें।” बता दें गाने को जुबिन नौटियाल, नेहा कक्कड़ और शाश्वत सचदेव ने अपनी आवाज से सजाया है। कुमार द्वारा लिखे गए बोल डांस नंबर की शानदार धुनों के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ चुका है, जिसे देखने के बाद फैंस सस्पेंस को लेकर उत्साहित हैं।

जान्हवी इसमें ‘सुहाना’ का किरदार निभा रही हैं, जो सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर हैं। वह कड़ी निगरानी में लंदन दूतावास में एक मुश्किल मिशन को अंजाम देती हैं। फिल्म में गुलशन देवैया एक रहस्यमय अंडरकवर एजेंट के रूप में नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि जान्हवी को हाल ही में तबीयत बिगड़ने के कारण दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें फूड पॉइजनिंग होने का पता चला था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क