न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अली के साथ शादी के सवाल पर जैस्मिन ने दिया यह जवाब, नीरज ने अरमान से तुलना पर कहा...

फैंस को अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी बहुत प्यारी लगती है। वे चाहते हैं कि उनके प्यार का रिश्ता शादी के रिश्ते में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 7:40:47

2 News : अली के साथ शादी के सवाल पर जैस्मिन ने दिया यह जवाब, नीरज ने अरमान से तुलना पर कहा...

फैंस को अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी बहुत प्यारी लगती है। वे चाहते हैं कि उनके प्यार का रिश्ता शादी के रिश्ते में बदल जाए। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा लेने के बाद उनमें नजदीकियां बढ़ीं। इस बीच टेलीचक्कर को दिए गए एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने शादी को लेकर अपनी राय व्यक्त की। जैस्मिन से जब शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब मन करेगा तब हम ऐसा करेंगे। फिलहाल हम दोनों अपने-अपने काम में बिजी हैं।

जैस्मिन ने कहा कि शादी को लेकर हमने अभी कोई योजना नहीं बनाई है। हमने कभी बैठकर ये योजना नहीं बनाई की हम इसे कल या परसो कर लें। जब हमारा मन करेगा तब शादी कर लेंगे। हम दोनों छोटे शहरों से संघर्ष करके आए हैं। हम अपने सपनों के साथ यहां आए हैं। हमारा ध्यान उन सपनों पर है। इसलिए एक बार जब हम उस मुकाम पर पहुंच जाएंगे, जहां हम एक-दूसरे के साथ उस खुशी को साझा करने के लिए अंदर से भी संतुष्ट और खुश होंगे।

अभी हमारे पास कोई डेडलाइन नहीं है। जैस्मिन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह ‘दिल से दिल तक’, ‘दिल तो हैप्पी है जी’ और ‘नागिन 4’ जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने ‘बिग बॉस’ और ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी’ में भी चुनौती पेश की थी। जैस्मिन ने साल 2022 में फिल्म ‘हनीमून’ से पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू किया। वह अब ‘अरदास सरबत दे भले दी’ में नजर आएंगी।

jasmin bhasin,actress jasmin bhasin,aly goni,actor aly goni,jasmin aly,neeraj goyat,boxer neeraj goyat,bigg boss ott 3,armaan malik

बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं नीरज गोयत

'बिग बॉस ओटीटी 3' इस वक्त काफी चर्चाओं में है। शो 21 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर स्ट्रीम हो रहा है। इस बार शो को सलमान खान के बजाय अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। शो का पहला एलिमिनेशन हो गया है और बॉक्सर नीरज गोयत का घर से बोरिया बिस्तर गोल हो चुका है। अब 15 कंटेस्टेंट बचे हैं। नीरज ने टेलीरिपोर्ट को इंटरव्यू दिया है।

इस दौरान नीरज की जब वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित और यूट्यूबर अरमान मलिक के साथ तुलना की गई तो उन्होंने कहा मुझे इन दोनों से कंपेयर करना गलत है। मैं यहां पर अपनी बॉक्सिंग की वजह से आया हूं। यहां तक आने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। इसके बाद जब नीरज को अरमान से कंपेयर किया गया तो उन्होंने कहा कि अरमान अपनी दो शादियों की वजह से अंदर आया है और ऐसा नहीं की इस जगह पर आकर किसी को किसी को कंपेयर करना चाहिए।

उनके साथ मेरा कोई कंपेरिजन है ही नहीं। उनकी दो शादियां हुई हैं मेरी तो अभी तक एक भी नहीं हुई। लेकिन ये है कि समाज के लिए गलत मैसेज जाएगा अगर लोग इसे फॉलो करें तो कि दो शादी करनी चाहिए। इसी बात को अगर एक लड़की करे और वो सोच ले कि मेरे भी दो पति होने चाहिए तो क्या उसे लोग एक्सेप्ट करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क