न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब के दो मशहूर सिंगर हंसराज हंस और जसबीर जस्सी इस बात पर हुए आमने-सामने, सोशल मीडिया पर पहुंची लड़ाई

इन दिनों पंजाब में डेरों में गाना गाने को लेकर दो मशहूर सिंगर के बीच विवाद हो गया है। पंजाब के प्रख्यात सूफी गायक व दिल्ली से भाजपा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 6:28:12

पंजाब के दो मशहूर सिंगर हंसराज हंस और जसबीर जस्सी इस बात पर हुए आमने-सामने, सोशल मीडिया पर पहुंची लड़ाई

इन दिनों पंजाब में डेरों में गाना गाने को लेकर दो मशहूर सिंगर के बीच विवाद हो गया है। पंजाब के प्रख्यात सूफी गायक व दिल्ली से भाजपा सांसद हंसराज हंस और गायक जसबीर जस्सी के बीच की ये जंग बढ़ते-बढ़ते सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। दरअसल जस्सी बार-बार गायकों के डेरों में जाकर गाना गाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी का नाम लिए बगैर कई बार इस बात पर नाराजगी जताई है।

माना जा रहा है कि वे हंसराज पर निशाना साध रहे हैं। हंसराज नकोदर के लाल बादशाह डेरे के गद्दीशीन हैं। हंसराज को जस्सी की बात अखर गई। हंसराज ने कहा कि मैं जस्सी को ये समझाना चाहता हूं कि जब वो बोले तो पहले सोच लिया करें फिर बोला करें। जस्सी को ये समझना चहिए कि जब उन्हें कोई दरगाह वाला बुलाएगा, तभी वो वहां जाकर गाना गाने के लिए मना कर सकते हैं।

लेकिन जब उन्हें आज तक किसी दरगाह वाले ने बुलाया ही नहीं तो वो किसी को मना कैसे करेंगे। ये तो वही बात हो गई कि तुम अपने घर में खाली बैठे हुए हो और किसी बड़े घर में शादी हो रही है। आपको वहां से बुलावा ही नहीं आया, फिर भी झूठी शान दिखाने के लिए आप कह रहे हो कि मैं वहां नहीं जाऊंगा। घर बैठकर मैं कह सकता हूं कि मैं नहीं जाऊंगा और नहीं गाऊंगा। जब किसी ने डेरे में आपको बुलाया ही नहीं तो आप बॉयकाट कैसे कर सकते हैं।

jasbir jassi,hansraj hans,singer jasbir jassi,singer hansraj hans,jasbir hansraj,dera,dargah,social media

जसबीर जस्सी ने हंसराज हंस पर ऐसे किया पलटवार

इस पर जस्सी ने भी हंसराज पर हाथों हाथ पलटवार किया है। जस्सी ने कहा कि हंसराज हंस जी कुदरत की तरफ से नवाजे गए एक बड़े कलाकार हैं। भाजी ने राजनीति में आकर अपना और संगीत जगत का बहुत बड़ा नुकसान किया है। भाजी को सिर्फ गाना चाहिए और लोगों को सिखाना चाहिए।

गायकों को राजनीति की तरफ नहीं जाना चाहिए बल्कि पंजाबी सभ्याचार और गायकी को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 61 वर्षीय हंसराज ने अपने करिअर में कई उम्दा गाने गाए हैं। दूसरी ओर, 53 साल के जस्सी भी ‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात की’ सहित कई लोकप्रिय गानों को अपने सुरों से सजा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार