न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉयफ्रेंड के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, इधर सऊदी अरब में उमराह करती नजर आईं राखी सावंत

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 6:32:49

बॉयफ्रेंड के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, इधर सऊदी अरब में उमराह करती नजर आईं राखी सावंत

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अनुसार जाह्नवी आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने के लिए गई हैं। वह एक साधारण बैंगनी और सिल्वर कलर की साड़ी में बाहर निकलीं।

उन्होंने मोती की बालियों और हीरे की चूड़ियों के साथ अपने लुक को पूरा किया। जाह्नवी ने उंगली में डायमंड रिंग पहनी थी। दर्शन के लिए उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी थे। मंदिर से बाहर निकलते समय जाह्नवी को भगवान के सामने झुकते देखा गया, जिसके बाद वह साड़ी को ठीक करते हुए वहां उनका इंतजार कर रही कार तक जाती नजर आईं। इस समय साउथ में ओणम पर्व मनाया जा रहा है।

दरअसल जाह्नवी इन दिनों जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी ‘देवरा’ की शूटिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा समय हैदराबाद में व्यतीत कर रही हैं। आपको बता दें कि जाह्नवी अक्सर मंदिर जाती रहती हैं। जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार वरुण धवन के साथ 'बवाल' में देखा गया था।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दूसरे विश्व युद्ध के बैकग्राउंड पर आधारित एक रोमांटिक ड्रामा है। इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। अब जाह्नवी स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

janhvi kapoor,tirumala temple,rakhi sawant,umrah,saudi arab,actress janhvi kapoor,rakhi islam

इस्लाम धर्म अपना चुकी हैं राखी सावंत, शेयर की फोटो

राखी सावंत ने हाल ही में इस्लाम धर्म अपना लेने की बात कही थी। अब राखी, उमराह करने के लिए सऊदी अरब पहुंच गईं, जहां से उन्होंने फोटो शेयर की हैं। राखी ने फैंस को मक्का और मदीना शहरों की मस्जिदों और काबा का दीदार कराया। फोटो में राखी उमराह करती नजर आ रही हैं। राखी के साथ वाहिद अली खान और उनकी पत्नी शाइस्ता भी दिख रही हैं।

राखी ने काबा के अलावा मस्जिद अल हरम और दूसरी ऐसी जगहों को भी देखा है जिनका इस्लामी इतिहास में बहुत महत्व है। राखी ने एक वीडियो में कहा कि मैंने अल्लाह से सभी के लिए दुआ मांगी। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि अल्लाह ने मुझे अपने घर में बुलाया। उल्लेखनीय है कि राखी को ड्रामा या कंट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है।

राखी अक्सर बयानों और ड्रेस के लिए चर्चा में रहती हैं। हालांकि अब उनका एकदम अलग रूप दिख रहा है। राखी पिछले दिनों पति आदिल दुर्रानी के साथ विवाद के कारण सुर्खियों में आई थीं। दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। राखी रियलिटी शो बिग बॉस के अलग-अलग सीजन में नजर आ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार