न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिखर की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं जान्हवी, इधर अध्ययन-कंगना के रिश्ते पर बोले शेखर

दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर खबरों में बनी रहती हैं। बात चाहे जान्हवी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Apr 2024 2:11:07

2 News : शिखर की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं जान्हवी, इधर अध्ययन-कंगना के रिश्ते पर बोले शेखर

दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर खबरों में बनी रहती हैं। बात चाहे जान्हवी की प्रोफेशनल लाइफ की हो या फिर पर्सनल लाइफ की, मीडिया और फैंस उस पर अपडेट रहना पसंद करते हैं। जान्वही आज मंगलवार (11 अप्रैल) को गुड़ी पड़वा के मौके पर अल सुबह गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं।

इस दौरान जान्हवी के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां स्मृति शिंदे भी थीं। जान्हवी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बप्पा के दर्शन करती दिख रही हैं। जान्हवी और स्मृति सुबह करीब 6 बजे बांद्रा से पैदल चलकर मंदिर पहुंचीं जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद ले मनोकामना मांगी। जान्हवी ट्रेडिशनल अवतार में थीं। उन्होंने लाइट पिंक कलर का सूट पहना था और वह नो-मेकअप लुक में थीं।

दूसरी ओर, स्मृति हरे रंग का सलवार सूट पहने दिखीं। उनके साथ कड़ी सुरक्षा थी। वे सुरक्षाकर्मियों के बीच मंदिर में प्रवेश करती नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैप्चर भी किया। बता दें कि जान्हवी अपने जन्मदिन के मौके पर तिरुपति मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। उनके साथ शिखर और बेस्ट फ्रेंड ओरी भी थे। जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह साउथ इंडियन स्टार राम चरण के साथ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

इसके अलावा जान्हवी एक और साउथ इंडियन एक्टर जूनियर एनटीआर व सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा’ भी कर रही हैं। पिछले दिनों करण जौहर ने घोषणा की थी कि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन और जान्हवी को साइन किया गया है।

‘हीरामंडी’ वेब सीरीज में नजर आएंगे शेखर और उनके बेटे अध्ययन सुमन

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' मच अवेटेड वेब सीरीज है। हाल ही इसमें काम करने वाले मेल एक्टर्स का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था, जिनमें शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन भी शामिल हैं। इस बीच शेखर ने अध्ययन और एक्ट्रेस कंगना रनौत के रिश्ते के बारे में बात की है। दोनों की मुलाकात साल 2008 में ‘राज-द मिस्ट्री कंटिन्यू’ फिल्म के सेट पर हुई थी। एक साल डेट करने के बाद रिश्ता टूट गया था।

अध्ययन ने कंगना पर काला जादू करने का आरोप लगाया था। शेखर ने इंटरव्यू में कहा कि हम सभी जीवन में विभिन्न चरणों से गुजरते हैं। आज जो सही लगता है, हो सकता है कि वह कल सही न लगे और इसके विपरीत भी। कोई भी रिश्ता बनाना, ब्रेकअप करना और बस आगे बढ़ना नहीं चाहता। हर कपल अपने रिश्ते को स्थायी चाहता है। क्योंकि ये काफी गहरा रिश्ता होता है।

भाग्य की कई भूमिकाएं होती हैं, जिनका आपको अनुसरण करना होता है। कंगना और अध्ययन जब साथ थे तो खुश थे और फिर अपने-अपने रास्ते चले गए। ऐसा होना तय था इसलिए एक-दूसरे के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। कभी-कभी चीजें आवेश में आ जाती हैं, लेकिन व्यक्ति को पीछे मुड़कर प्यार से देखना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष