न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी कपूर ने दिखाई राजकुमार राव की गजगामिनी वॉक, जब एक्ट्रेस को आ गया था पैनिक अटैक

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की ‘गजगामिनी वॉक’ की चर्चा ने जोर पकड़ा हुआ है। दिग्गज फिल्ममेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 May 2024 1:24:49

2 News : जान्हवी कपूर ने दिखाई राजकुमार राव की गजगामिनी वॉक, जब एक्ट्रेस को आ गया था पैनिक अटैक

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की ‘गजगामिनी वॉक’ की चर्चा ने जोर पकड़ा हुआ है। दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में अदिति के किरदार ‘बिब्बोजान’ ने जिस अंदाज और नजाकत के साथ ये वॉक किया, वह फैंस के दिलों में बस गया। अब इसका खुमार जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के जान्हवी कपूर और राजकुमार राव पर भी चढ़ गया है।

राजकुमार ने भी अपने स्टाइल में गजगामिनी वॉक की, जिसे देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। दरअसल जान्हवी और राजकुमार स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। डायरेक्टर शरण शर्मा की यह फिल्म 31 मई को थिएटर्स में दस्तक देगी। इसमें दोनों सितारे क्रिकेट का बल्ला थामते हुए नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने महीनों तक अभ्यास किया था और ट्रेनिंग में पसीना बहाया था। अब जान्हवी ने ऐसे ही एक प्रेक्टिस सेशन से वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जान्हवी क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही होती हैं, जिसके लिए उन्होंने हेलमेट और पैड्स पहने हैं। शुरू में जान्हवी को इन चीजों की आदत नहीं थी, जिससे उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी। राजकुमार उनकी इसी चाल की नकल करते हुए फनी अंदाज में चलने लगते हैं जिसे देख जान्हवी भी हंसी नहीं रोक पातीं। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी अपनी गजगामिनी वॉक। उन सभी क्रिकेट पैड्स की आदत होने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं आपका मनोरंजन कर सकी मिस्टर माही।”

जान्हवी रियलिटी शो में अपनी मां को दी गई श्रद्धांजलि देख हो गई थीं भावुक...

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन के दौरान हाल ही जान्हवी कपूर ने रिवील किया है कि एक रियलिटी शो में उन्हें पैनिक अटैक आ गया था। जान्हवी ने इस पर बात करते हुए कहा कि मैं जब अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ का प्रोमशन कर रही थी, उस दौरान एक रियलिटी शो में गई थीं। इस शो में मेरी मां को श्रद्धांजलि दी गई, जिसे देखकर मैं बहुत परेशान हो गई थीं। इस शो में हमें ये नहीं बताया गया था कि ऐसा भी कुछ होने वाला है।

शो में मेरी मां के सभी गानों का एक ऑडियो विजुअल चलाया गया, जो बेहद शानदार था, लेकिन इसके लिए मैं बिल्कुल तैयार नहीं थी। यह देखने में बहुत खूबसूरत लग रहा था, लेकिन जब ये मेरे सामने अचानक से प्ले हुआ तो मुझे सांस आना बंद होने लगी, मैंने रोना शुरू कर दिया। इसके बाद मैं स्टेज से भागी और सीधा वैन में जाकर बैठ गई, मुझे पैनिक अटैक आ गया था।

उल्लेखनीय है कि जान्हवी की मां दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी थीं। जान्हवी अपनी मां के बेहद करीब थीं। श्रीदेवी के अचानक निधन से उनकी बेटियों जान्हवी और खुशी कपूर को बड़ा झटका लगा था। मां के जाने बाद उन्होंने बमुश्किल खुद को संभाला था। श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में अंतिम सांस ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका