न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर जान्हवी ने दिया यह जवाब, दीपिका ने शेयर की नो फिल्टर सेल्फी

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लंबे समय से शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई दफा साथ स्पॉट किया जा चुका है। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Jul 2024 1:43:16

2 News : शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर जान्हवी ने दिया यह जवाब, दीपिका ने शेयर की नो फिल्टर सेल्फी

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लंबे समय से शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई दफा साथ स्पॉट किया जा चुका है। वे इस रिश्ते को अब तक दोस्ती का ही नाम दे रहे हैं। इस बीच जान्हवी से हाल ही में पूछा गया कि वह कब शादी के बंधन में बंधेंगी। जान्हवी ने 'पिंकविला' के 'मास्टरक्लास' में कहा कि मैं अभी अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं। न तो मेरे पास और न ही उनके पास अभी गुणा-भाग के लिए समय है। जब जान्हवी के एक फैन ने कहा कि आप दोनों का शिप नेम या हैशटैग 'जस्सी' होना चाहिए, तो अभिनेत्री ने कहा, "ओह नहीं, मुझे यह पसंद नहीं है। हैशटैग 'Janhvar' होना चाहिए।”

हाल ही में जान्हवी ने 'हॉटरफ्लाई' के साथ इंटरव्यू के दौरान रोमांटिक रिश्ते में दिल टूटने के अनुभव से जो सीखा, उस पर अपनी राय बताई थी। जान्हवी ने कहा था कि मैं सिर्फ एक बार दिल टूटने से गुजरी हूं, लेकिन सौभाग्य से वही व्यक्ति वापस आया और मेरे दिल को जोड़ने में मदद की। इससे मेरे लिए यह अनुभव कम प्रभावशाली हो गया। तो, सब कुछ ठीक रहा।

जान्हवी पिछले दिनों फूड पॉइजनिंग की शिकार हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। जान्हवी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो शरण शर्मा की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के बाद वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'उलझ' की तैयारी कर रही हैं। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। 'उलझ' में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता, राजेश तैलंग, मेयांग चांग और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार हैं।

दीपिका पादुकोण ने लिखा, मैं तस्वीर/सेल्फी वाली व्यक्ति नहीं हूं, इसलिए...

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की कामयाबी का जश्न मनाने के साथ प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। अब दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी नो फिल्टर सेल्फी की झलक दिखाई है। उन्होंने फोटो के साथ विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ का लोकप्रिय गाना ‘तौबा तौबा’ लगाया है। दीपिका की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

दीपिका ने मेकअप से परहेज करने का फैसला किया और कुछ नो-फिल्टर तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं तस्वीर/सेल्फी वाली व्यक्ति नहीं हूं, इसलिए कृपया इस फैक्ट की तारीफ करें कि मैं आपके साथ इतनी सारी तस्वीरें शेयर कर रही हूं! मैं यह भी सोच रही हूं कि मैंने ये कब और क्यों लीं!? मुझे बस इस ट्रैक का इस्तेमाल करना था क्योंकि मुझे यह पसंद है और वैसे भी यह लोगों के कानों में सुनाई दे रहा है। है न?”

दीपिका की डिलीवरी सितंबर में होने वाली है। ऐसे में वह फिल्मों से ब्रेक लेकर खुद की देखभाल कर रही हैं। पति रणवीर सिंह भी उनका काफी ख्याल रखते नजर आते हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो 27 जून को रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका की प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ अहम भूमिका है। फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। दीपिका की अगली फिल्म रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री