न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिखर के साथ होने वाली शादी को लेकर किए गए दावों पर जान्हवी ने दी यह रिएक्शन, फैंस को अब पता चली हकीकत

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ से आए दिन कोई न कोई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 May 2024 11:23:35

शिखर के साथ होने वाली शादी को लेकर किए गए दावों पर जान्हवी ने दी यह रिएक्शन, फैंस को अब पता चली हकीकत

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ से आए दिन कोई न कोई खबर आती रहती है। पिछले काफी समय से उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अफेयर की बातों ने जोर पकड़ा हुआ है। हालांकि जान्हवी या शिखर ने कभी भी इस बारे में खुलकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके लगातार कई मौकों पर साथ दिखने से लगता है कि रिश्ता काफी गहरा है।

जान्हवी ने शिखर के नाम की चेन पहनकर अपने प्यार का इजहार किया था। इस बीच उनके रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसी बात सामने आई है जो सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है। दरअसल जान्हवी को लेकर हाल ही में मीडिया पेज पर लिखा गया था कि वह तिरुपति मंदिर में गोल्ड कांजीवरम साड़ी पहन और बाल में मोगरे के फूल लगाकर परिवार के बीच शिखर के साथ शादी करना चाहती हैं।

जान्हवी चाहती हैं कि इस दौरान शिखर लुंगी पहनें और सभी मेहमानों को पारम्परिक तरीके से दावत दी जाए। साथ ही सभी गेस्ट को केले के पत्तों पर खाना सर्व किया जाए। जान्हवी के बारे में इतना कुछ लिखे जाने से फैंस को लगने लगा कि शायद वह जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। अब जान्हवी ने इस वायरल हो रही पोस्ट पर कमेंट कर मामला पूरी तरह से साफ कर दिया है। जान्हवी ने रिएक्ट करते हुए लिखा, “कुछ भी।”

janhvi kapoor,actress janhvi kapoor,shikhar pahariya,janhvi shikhar,janhvi shikhar marriage,khushi kapor,sridevi,boney kapoor

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी अब इन फिल्मों में आएंगी नजर

इसका मतलब है कि जान्हवी का अभी शादी का इरादा नहीं है और ये लंबे-चौड़े दावे फेक हैं। वैसे कई मौकों पर जान्हवी से शिखर को लेकर सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन वह इसका सीधा-सीधा जवाब देने से बचती हैं। जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इन दिनों उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं। वह राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इसके अलावा साउथ मूवीज 'आरसी 16' और 'देवरा' में भी वह अपनी चमक बिखेरेंगी।

जान्हवी ने धड़क फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके हीरो शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर थे। जान्हवी की यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनकी मां दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। जान्हवी के पिता मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर हैं। जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। वह पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म द आर्चीज में नजर आई थीं। जान्हवी और खुशी में जबरदस्त बोंडिंग देखने को मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष