न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : खुशी के लिए करिअर भी कुर्बान कर सकती हैं जान्हवी, सुष्मिता ने बताया कब आएगी ‘आर्या सीजन 3’

दिवंगत मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर अधिकतर समय चर्चाओं में रहती हैं। उनकी फिल्मों के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Oct 2023 8:02:55

2 News : खुशी के लिए करिअर भी कुर्बान कर सकती हैं जान्हवी, सुष्मिता ने बताया कब आएगी ‘आर्या सीजन 3’

दिवंगत मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर अधिकतर समय चर्चाओं में रहती हैं। उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके लुक्स भी फैंस के बीच टॉकिंग पॉइंट बन जाता है। जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी जल्द ही ‘द आर्चीज’ फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी ने बताया कि वो खुशी के लिए एक्टिंग करिअर छोड़ सकती हैं।

जान्हवी ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि खुशी की पहली फिल्म की शूटिंग के पहले दिन मैं सेट पर उन्हें सपोर्ट करने नहीं पहुंच पाई थीं। इसको लेकर मैं काफी दुखी भी हूं और मेरा दिल टूट गया था। यहां तक कि मुझे अपने करिअर के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर होना पड़ा। ये पहली बार था जब मुझे लगा कि मुझे एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए और शायद मुझे उन मॉम में से एक बनना चाहिए, जो बेटियों के साथ सेट पर जाती हैं और कहती हैं, 'बेबी के लिए जूस लाओ।'

अगर मैं परिवार के लिए वहां मौजूद नहीं रह पाऊंगी तो इसका क्या मतलब है? हम खाने की मेज पर भी अक्सर काम की ही बातें करते हैं। लेकिन एक्टिंग या फिल्मों के बारे में नहीं बल्कि डेट्स के बारे में। कौन किसी डेट पर कहां है...ये सारी। ताकि हम किसी तरह समय निकालकर एक-दूसरे के साथ टाइम बिता सकें। उल्लेखनीय है कि जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही 'द आर्चीज' में खुशी के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हैं। फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

सुष्मिता सेन ने शेयर किया मोशन पोस्टर भी, लिखा यह कैप्शन

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेना एक बार फिर से ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं। सुष्मिता को हाल ही में गौरी सावंत के रोल में वेब सीरीज 'ताली' में देखा गया था, जिसके लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली। अब वे जल्द ही 'आर्या सीजन 3' में दिखाई देंगी। उन्होंने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। सीरीज में वह एक बार फिर शेरनी बनकर दुश्मनों को मजा चखाएंगी।

सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर इस सीरीज का एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 नवंबर को रिलीज होगी। सुष्मिता ने जो पोस्टर रिलीज किया है, उसमें शेर के पंजा मारने के बाद का निशान दिखाई दे रहा है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'शेरनी के लौटने का वक्त आ गया है।'

आपको बता दें कि साल 2020 में 'आर्या' का पहला सीजन आया था, जो सुपरहिट रहा। इसका दूसरा पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था और यह भी सफल रहा। तीसरे पार्ट में सुष्मिता के साथ अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी अहम रोल में होंगे। वीर्ति वघानी और वीर वजिरानी भी दमखम दिखाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार