न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ का ट्रेलर रिलीज, एक्ट्रेस ने शादी के सवाल पर दिया यह जवाब

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘उलझ’ को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jul 2024 1:33:01

2 News : जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ का ट्रेलर रिलीज, एक्ट्रेस ने शादी के सवाल पर दिया यह जवाब

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘उलझ’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। आज मंगलवार (16 जुलाई) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस 2 मिनट 23 सैकंड के ट्रेलर में फिल्म की पूरी स्टोरी लाइन दिखा दी गई है। इसमें जान्हवी देश की सबसे युवा हाई डिप्टी कमिश्नर के किरदार में हैं, जिन पर नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद), देशद्रोही व गद्दारी के आरोप हैं।

उनके आईएफएस ऑफिसर के तौर पर काम करने को लेकर कुछ साथी ऑफिसर्स को खासी आपत्ति है। जान्हवी की जिंदगी में कई तूफान आते हैं। उनकी जान भी खतरे में पड़ जाती है। उन्हें वजूद के लिए लड़ना पड़ता है। हालांकि जान्हवी को बलि की बकरी की तरह फंसाया गया है। जान्हवी विक्टिम न बनकर खुद के लिए जंग लड़ती दिखाई देती हैं। जान्हवी इंडियन फॉरेन सर्विस में मौजूद राजनीति को दर्शकों के सामने पेश करेंगी कि किस तरह से कुछ लोग झुंड बनाकर एक सच्चे देशभक्त को अपने मकसद के लिए यूज करते हैं।

इस राजनीति की वजह से देशभक्त ऑफिसर्स की जिंदगी तबाही की कगार पर पहुंच जाती है और गुट बनाकर बैठे लोग आंखें मूदकर अपने हितों को साधते रहते हैं। अब इन दुश्मनों से जान्हवी स्पाई थ्रिलर फिल्म में किस तरह से लड़ती हैं और खुद को बेगुनाह साबित करती हैं, ये कहानी को 2 अगस्त को सिनेमाघरों में खुलेगी। गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू और मियांग चैंग भी फिल्म का हिस्सा हैं।

janhvi kapoor,actress janhvi kapoor,ulajh movie,ulajh trailer,shikhar pahariya,janhvi shikhar,roshan mathew,janhvi ulajh

जान्हवी कपूर ने हाल ही में शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ते को किया था कंफर्म

जान्हवी कपूर कई दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। वह अक्सर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट होती हैं। दोनों कभी लंच तो कभी डिनर डेट पर जाते रहते हैं। इस बीच एक इंवेंट में जान्हवी से शिखर के साथ शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। दरअसल जान्हवी ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, “दोस्तों, मेरा एक सीक्रेट है। इसे आप लोगों के साथ शेयर करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर पा रही हूं।”

बाद में पता चला कि जान्हवी का इशारा ‘उलझ’ के ट्रेलर लॉन्च की ओर था। इसके बाद जान्हवी शाम को ‘उलझ’ से जुड़ी एक इवेंट में शामिल हुईं। तब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या कोई शादी की खबर है? इसके जवाब में जान्हवी ने कहा, “आप पागल हो क्या?” इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि आखिर वो क्या सीक्रेट है, जिसके बारे में उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट किया था।

इस पर जान्हवी ने कहा, “आपको कल पता चल जाएगा।” पिछले दिनों जान्हवी ने शिखर के साथ रिश्ते को कन्फर्म किया था। जान्हवी ने मिर्ची प्लस के साथ बातचीत में कहा कि जब वह 15-16 साल की थी, तब से शिखर उनकी जिंदगी में है। वे एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क