न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी की ‘उलझ’ का पोस्टर और रिलीज डेट आउट, वरुण-डेविड की जोड़ी इस फिल्म से मचाएगी धमाल

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस समय बॉलीवुड की चमकती अदाकारा हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने फैंस को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Jul 2024 7:10:50

2 News : जान्हवी की ‘उलझ’ का पोस्टर और रिलीज डेट आउट, वरुण-डेविड की जोड़ी इस फिल्म से मचाएगी धमाल

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस समय बॉलीवुड की चमकती अदाकारा हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने फैंस को खुश कर दिया था। इसमें राजकुमार राव उनके हीरो थे। अब जान्हवी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘उलझ’ से एक बार फिर एक्टिंग का जादू चलाने को तैयार है। आज बुधवार (10 जुलाई) को मूवी का नया पोस्टर आउट हुआ और रिलीज डेट भी अनाउंस की गई। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया।

इसमें वह लेडी बॉस के रूप में नजर आ रही हैं। उनके आस-पास कई लोग हैं, जो संदिग्ध की तरह लग रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, “हर चेहरा एक कहानी कहता है और हर कहानी एक जाल है! इस #उलझ को सुलझाओ 2 अगस्त से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में! #UlajhInCinemas2ndAug!” कुछ समय पहले ‘उलझ’ का टीजर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद से फैंस फिल्म के लिए बेताब हुए जा रहे हैं।

फिल्म सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले विनीत जैन द्वारा निर्मित है। फिल्म को परवीज शेख और सुधांशु सरिया ने लिखा है। डायलॉग राइटर कुशल अतिका चौहान हैं। इसमें गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, आदिल हुसैन, जितेंद्र जोशी और राजेंद्र गुप्ता की भी अहम भूमिका है।

फिल्म एक युवा IFS की यात्रा दिखाती है, जिसका रोल जान्हवी ने निभाया है। वह कई चुनौतियों का सामना करती हैं। जान्हवी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनके पास ‘देवरा’ भी है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा वह ‘आरसी16’ में राम चरण के साथ तथा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन के साथ दिखेंगी।

अगले साल इस दिन रिलीज होगी बाप-बेटे डेविड-वरुण धवन की यह फिल्म

वरुण धवन अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अब नाम के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण जल्द ही अपने पिता दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन की फिल्म में नजर आएंगे। इसका टाइटल 'है जवानी तो इश्क होना है।’ यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी। वरुण फिल्म मृणाल ठाकुर और श्रीलीला के साथ इश्क फरमाते दिखेंगे।

बता दें 'है जवानी तो इश्क होना है' डेविड के डायरेक्शन में बनी सुपरहिट फिल्म 'बीवी नंबर 1' का लोकप्रिय गाना है, जो सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल की शुरुआत आज बुधवार (10 जुलाई) को मुंबई में शुरू हो गई। वरुण अभिनेता मनीष पॉल और एक्ट्रेस कुब्रा सैत के साथ शूटिंग कर रहे हैं।

धीरे-धीरे फिल्म से जुड़े दूसरे कलाकार शूट शुरू करेंगे। फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी कर रहे हैं। यह 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उल्लेखनीय है कि वरुण अपने पिता के साथ अब तक 3 फिल्म 'मैं तेरा हीरो' (2014), 'जुड़वा 2' (2017) और 'कुली नंबर 1' (2020) कर चुके हैं। वरुण जल्द ही कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी के साथ 'बेबी जॉन' में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय