न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चोट का मजाक उड़ाने वाले को जान्हवी ने दिया करारा जवाब, वायरल वीडियो में इंटीमेसी पर बोलती दिखीं एक्ट्रेस

दिग्गज दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी फिलहाल अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 May 2024 7:06:10

चोट का मजाक उड़ाने वाले को जान्हवी ने दिया करारा जवाब, वायरल वीडियो में इंटीमेसी पर बोलती दिखीं एक्ट्रेस

दिग्गज दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी फिलहाल अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म आज शुक्रवार (31 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। जान्हवी ने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की है और उन्हें क्रिकेट की जबरदस्त ट्रेनिंग लेनी पड़ी। इस दौरान जान्हवी को कई बार चोट भी आई। जान्हवी ने आज एक वीडियो शेयर कर इस बारे में बात की।

जान्हवी मे इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, “इस फिल्म को बनाने में दो साल लगे, जो मेरे रूटीन और जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा था, जिसे किसी ने नहीं देखा। अब पीछे मुड़कर देखती हूं तो खुद को अलग-अलग शेप और साइज में देखना अजीब लगता है, लेकिन एक चीज जो मेरे साथ सबसे ज्यादा रही वह था मेरे दोनों कोचों का मुझ पर विश्वास जिससे मुझे हिम्मत, प्रेरणा, मार्गदर्शन और शक्ति मिली।”

जान्हवी ने @abhisheknayar और @vikrant_yeligeti को टैग कर उन्हें थैंक्स बोलते हुए लिखा, “उन दिनों के लिए माफी चाहती हूं जब मैंने आपको परेशान किया, मुझे पता है कि ऐसे कुछ ही दिन थे।” वीडियो में जान्हवी लगातार प्रैक्टिस करती दिखीं। उनके ट्रेनर ने बताया कि कैसे उन्होंने जान्हवी को क्रिकेटर बनाया। जान्हवी को काफी चोटें आईं और उनके दोनों कंधे डिसलोकेट हो गए थे।

चोट का मजाक उड़ाने वाले एक यूजर को जान्हवी ने कहा, “इंजरी सीजन बॉल से हुई थी और इंजरी के बाद टेनिस बॉल से खेलना पड़ा। बैंडेज देखेंगे तो समझ जाएंगे कि ये सारे वीडियो इंजरी के बाद के हैं। मजाक उड़ाने से पहले अगर वीडियो ठीक से देख लेते तो शायद मैं भी आपके मजाक पर हंसती।” इस पर उस यूजर ने जान्हवी से माफी मांग ली। बता दें शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक्ट्रेस राजकुमार राव संग अहम भूमिका में हैं। इसके बाद वह जल्द ही साउथ फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगी।

इंटीमेट होते समय हो सकते हैं HPV का शिकार : जान्हवी

इस बीच जान्हवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि जब एक कपल डेटिंग पर जाता है और अगर वह इंटीमेट होता है तो उस पर इसका क्या असर होता है। उन्होंने इसी दौरान ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) को लेकर बात की। उन्होंने खुलकर बताया कि ये क्या होता है और क्यों ये एक कपल के लिए जानलेवा भी हो सकता है। जान्हवी बोलती हैं कि हे भगवान मुझे ये मत बताओ कि लाल झंडा क्या होता है।

मुझे रेड क्रॉस के बारे में जानकारी दो। हर कोई अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट तो हो जाएगा, लेकिन इंटीमेट होते समय सावधान रहने की काफी जरूरत होती है। इसलिए नहीं कि आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं बल्कि इसलिए क्योंकि आप HPV का शिकार हो सकते हैं, जो स्किन से स्किन टच होने पर फैलता है। इसमें हाथ मिलाना, गाल छूना नहीं है। यह दो लोगों के संबंध बनाने से फैलता है।

इसमें कंडोम HPV से आपको सुरक्षित तो कर सकता है पर पूरी तरह से नहीं, क्योंकि ये जननांग त्वचा को पूरी तरह से कवर नहीं करते हैं। आप पहली बार में ही इसके संपर्क में आ सकते हैं। ये आगे जाकर जानलेवा भी हो सकता है। यह HIV नहीं है बल्कि उसी की तरह है। इससे सावधान रहें और इसके बारे में पढ़ते रहें। बताया जा रहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है, जो रेडिट पर अब वायरल हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष