न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी ने कॉपी किया जीनत लुक, किया वीडियो शेयर, देखें-माहिरा के निकाह की रस्मों वालीं Photos

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी सोशल मीडिया फ्रेंडली हैं। वह अपने फैंस को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 6:23:11

2 News : जान्हवी ने कॉपी किया जीनत लुक, किया वीडियो शेयर, देखें-माहिरा के निकाह की रस्मों वालीं Photos

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी सोशल मीडिया फ्रेंडली हैं। वह अपने फैंस को ध्यान में रखते हुए कभी अपनी फोटो तो कभी वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। अब एक बार फिर उन्होंने एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसमें वह गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान से प्रेरित होकर उनके लुक में दिख रही हैं।

जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो डाला है। यह सबका ध्यान खींच रहा है। जान्हवी व्हाइट हॉट ड्रेस पहने दिख रही हैं। जान्हवी ने कुर्बानी फिल्म में जीनत पर फिल्माए गए गाने “लैला मैं लैला” गाने से उनके आइकॉनिक लुक को कॉपी किया है। इसके साथ ही जान्हवी को “लैला मैं लैला” की लाइन बोलते हुए भी सुना जा सकता है। जान्हवी ने कैप्शन में लिखा 'मुझे जेन जेड-इनात कहें।’

जान्हवी के इस लुक पर एक्टर जैकी श्रॉफ ने लिखा 'जीनत अमान, वापसी का समय! आइए इन बच्चों को दिखाएं कि यह कैसे किया जाता है।’ खुद जीनत ने भी लिखा 'मेरा स्टाइल चुरा लिया, मुझे आपका फैनबेस चुराते हुए देखो।’ जान्हवी की पिछली फिल्म ‘बवाल’ थी। अब वह ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव के साथ दिखेंगी।

माहिरा खान ने 1 अक्टूबर को लॉन्ग टाइम पार्टनर सलीम करीम से की शादी

शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ फिल्म में नजर आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। माहिरा ने 1 अक्टूबर को अपनी फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर सलीम करीम से निकाह कर लिया। उनके निकाह की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। माहिरा ने हल्दी सेरेमनी और दूसरी रस्मों की तस्वीरें शेयर की थीं। अब उन्होंने शादी से पहले की कुछ और फोटो अपलोड की हैं।

इनमें माहिरा फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर रही हैं। माहिरा ने कुछ ग्रुप फोटो शेयर की हैं। इनमें से एक में वह पीले आउटफिट में सिर पर दुपट्टा ओढ़े दिख रही हैं। उनके साथ उनकी मैनेजर अनूशे तल्हा, उनकी हेयर स्टायलिस्ट, अजान सामी, पाकिस्तानी एक्ट्रेस मोमल शेख और उनके दूसरे दोस्त दिखाई दे रहे हैं। माहिरा ने गर्ल गैंग की भी एक तस्वीर शेयर की है।

इसमें वह व्हाइट ड्रेस में सोफे पर बैठी हैं। उनके आस-पास उनकी दोस्त पोज दे रही हैं। एक और फोटो में माहिरा का हल्दी लुक साफ दिख रहा है। इसमें माहिरा पीले आउटफिट के साथ हरी चूड़ियां और गजरे से सजी दिख रही हैं। एक और तस्वीर में उन्हें दोस्त को किस करते देखा जा सकता है। एक ग्रुप फोटो में दोस्त मस्ती के मूड में हैं। उल्लेखनीय है यह माहिरा की दूसरी शादी है। पहली शादी से उनके एक बेटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार